मसूरी। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज ने एसडीएम कार्यालय के माध्यम से देश की राष्ट्रपति का ज्ञापन देकर हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे की जनसभा के बाद शुद्धिकरण अनुष्ठान की कड़ी निंदा की व आयोजन कर्ताओं पर कठोर कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रामलीला मैदान में सभा के बाद सत्ताधारी दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने उस स्थल पर शुद्धिकरण अनुष्ठान करवाया, व गंगाजल छिडका, जिसकी समाज कड़ी आलोचना करता है व मांग करता है कि ऐसे लोगों के खिलाफअ कड़ी कार्रवाई की जाय। ज्ञापन में कहा गया कि संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 17 का खुला उलंघन है, जो छुआछूत का निषेध करता है व समानता का अधिकार देता है। एक दलित नेता जो सर्वोच्च सदन में विपक्ष का नेता भी है उनके साथ अछूत जैसा व्यवहार करना न केवल उनका अपमान है बल्कि 140 करोड़ देश वासियों के लोकतांत्रिक मूल्यों का भी अपमान है, यह घटना देश के सामाजिक सोहार्द को बिगाडने और नफरत फेलाने का प्रयास है। मांग कीगयी क इस प्रकरण की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की जाय, ताकि दोषियों के विरूद्ध एससी, एसटी एक्ट अत्याचार निवारण अधिनियम सहित कठोर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवायी जाय। भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े निर्देश जारी किए जाय, इस घटना का संज्ञान लेकर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा हेतु आवश्यक कदम उठाये जाय। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष विकास चौहान, शहर अध्यक्ष भरत लाल, महामंत्री रामपाल भारती, प्रताप सिंह दिल्होर, राजेश शर्मा, सलीम अहमद आदि है।