पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता बौखलाकर लगा रहे मंत्री जोशी पर झूठे आरोप। 

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

मसूरी। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता पर शासन की जांच के बाद 11 करोड़ की वसूली पर उनके द्वारा इसे आधारहीन बताये जाने व मंत्री गणेश जोशी पर आरोप लगाने पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने पलटवार किया व कहा कि जो गलत करता है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। उनका आरोप लगाना उनकी बौखलाहट है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि सरकार की प्रक्रिया होती है जो किसी भ्रष्टाचार में दोषी होता है, उस पर कानूनी कार्रवाई होती है चाहे कोई नेता, अधिकारी या अन्य हो। जब प्रशासिनक अधिकारियों ने पाया कि गत पालिका में अनियमतिता पूर्ण कार्रवाई की गयी पायी तो उन्होंने 11 करोड़ 30 लाख की धांधली पायी गयी तो कार्यवाही की गयी इसमें मंत्री गणेश जोशी को कोई लेना देना नहीं है। ये उनकी बौखलाहट है जो परेशान होकर, उनके द्वारा किए गये भ्रष्टाचार व पैसे का गबन किया गया से ध्यान भटकाने के लिए आरोप लगा रहे है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा जनता के पैसे का दुरूपयोग किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप उन्होंने मेरे पर आरोप लगाये, हाथ उठाया, मंत्री पर आरोप लगाये यह उनकी बौखलाहट का प्रमाण है। आगामी विधानसभा में चुनाव लड़ने की दावेदारी करना उनका जल्दबाजी में लिया गया कदम है जो कि सोशल मीडिया में अपने को प्रचारित कर रहे है जबकि उन्हें मसूरी विधानसभा के बूथों के बारे में भी पता नही हैै। जहां तक कांग्रेस का सवाल है उसमें कई बडे नेता भी दावेदारी कर रहे है उनके आगे उनका कोई वजूद नहीं है। वह अपने को प्रचारित करना चाहते है। उनके कार्यकाल में अनेक घपले व भ्रष्टाचार किए गये है उन पर जब वह पालिकाध्यक्ष थे तब से भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई चल रही है व अब यह नया मामला है, इसमें किसी का कोई हाथ नहीं है, आज कार्रवाई हो रही है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए अगर वह निर्दोष साबित होते है तो सामान्य नागरिक की तरह जीवन व्यतीत करने का अवसर देना चाहिए अगर दोषी पाये जाये तो कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।, जहां तक वह ईडी व सीबीआई की जांच को तैयार है, तो बता दें कि न्यायालय समक्ष है, जो निर्णय न्यायालय देगा उसका हम सम्मान करेंगे।