मसूरी। शहर कांग्रेस ने कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अपिर्त किए व देश के विकास में किए गये योगदान को याद किया गया।
इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिह गुनसोला ने कहा कि पूरे देश में राजीव गांधी की जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात है कि उन्होंने देश के लिए जो कार्य किए उसे याद करना चाहिए। उन्हांेने ऐसे कठिन समय में प्रधानमंत्री का पद संभाला जब देश संकट के दौर से गुजर रहा था। उन्होंने देश में संचार क्रांति लाकर देश को डिजिटल वर्ल्ड बनाने का कार्य किया। लेकिन इसका दुरूपयोग नहीं होना चाहिए। उन्होंने युवा शक्ति को आगे बढाने का कार्य किया आज सीजेपी इसका परिणाम है। नौजवान सजग हो चुका है तथा सही गलत के बारे में समझ रखता है। यह जागरूकता राजीव गांधी के 18 साल की उम्र में मतदान देने के कारण आयी। राजीव गांधी ने महिलाओं को आगे बढाने का कार्य किया व कहा कि अगर महिलाएं आगे नहीं आयी तो देश पीछे छूट जायेगा व उन्होंने 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया ताकि उनकी प्रतिभा देश के कार्य आये। उनके देश को आगे बढाने के लिए कार्य करने के लिए भारत रत्न दिया गया। उनके बताये मार्ग पर चले ताकि देश आगे बढ सके। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न राजीव गांधी के जयंती पर उनको याद कर रहे है। उन्होंने कहाकि राजीव गांधी ने युवाओं व महिलाओं को आगे बढाने का कार्य किया ऐसे मेे हर युवा को उनसे सीख लेकर आगे बढने का प्रयास करना चाहिए। युवाओं को मतदान का अधिकार दिया महिलाओं को आरक्षण दिया, लेकिन वर्तमान सरकार युवाओं पर ध्यान नहीं दे रही जिस कारण देश का युवा आक्रोशित है, व युवा पूरे देश में जागृत हो रहे है व अपने अधिकारों की लडाई लड़ रहे है। इस मौके पर पूर्व सभासद दर्शन रावत, राजीव अग्रवाल, महिमानंद, अरविंद सोनकर, मेघ सिंह कंडारी, महेश चंद, चंाद खान, सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
युवजन समाज ने हल्द्ववानी में खडगे की रैली स्थल पर शुद्धिकरण को लेकर ज्ञापन दिया।