मसूरी। उप जिला चिकित्सालय लंढौर में आस संस्था ऋषिकेश के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में 22 टीबी रोगियों को पोषाहार वितरित किया गया। इस मौके पर उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली गयी व उन्हें जरूरी टिप्स भी दिए गये।
उप जिला चिकित्सालय में आयोजित पोषाहार वितरण कार्यक्रम में 22 टीबी रोगियों को आस संस्था के तत्वाधान में मासिक पोषाहार वितरित किया गया। इस मौके पर रोगियों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आहवान किया गया वहीं रोगियों को जरूरी जानकारी दी गयी। वहीं रोगियों की समस्याओं को भी सुना गया व उनका निस्तारण किया गया। इस मौके पर आस संस्था की सचिव ने हेमलता बहन ने कहा कि मसूरी में बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने से जाम लगा रहा जिस कारण उन्हें आने में विलंब हुआ वहीं रोगी भी एक एक करके आये व दूर दराज के क्षेत्रों से आने वाले टीबी रोगी पोषाहार स्थल पर नहीं पहुंच पाये। इस मौके पर रोगियों का वजन भी किया गया व जरूरी सावधानी बरतने को कहा गया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार देश से टीबी उन्मूलन की दिशा में कार्य कर रही है व आने वाले समय में इस रोग से मुक्ति मिलेगी, लेकिन इसके लिए रोगियों को हरसंभव सहयोग करना होगा। इस बार के पोषाहार में नंदा रावत देहरादून, राजवीर सिंह तोमर टिहरी, डा. कार्तिका देहरादून ने सहयोग किया वहीं पोषाहार लाने के लिए वाहन की व्यवस्था स्वामी राम हिमालयन विश्व विद्यालय जौलीग्रांट देहरादून ने की। इस मौके पर एसटीएस बृहस्पति कोठियाल, प्रवीन सती देहरादून, टी बी चौंपियन वॉलिंटियर ऋतिका, आस सचिव हेमलता बहन, एवं टी बी रोगीजन मौजूद रहे।

