मसूरी। पुलिस टीम ने कोलूखेत से झड़ीपानी जाने वाले मार्ग पर गश्त के दौरान कोलूखेत से एक किलोमीटर ऊपर झड़ीपानी वाले मार्ग पर सड़क किनारे एक मोटरसाइकिल संख्या यूके 07 एचएच 7043 लावारिस हालत में खड़ी दिखाई दी। जिसे मोटरसाइकिल स्वामी को सौपा गया।
पुलिस ने बताया कि कोल्हूखेत झडीपानी मार्ग पर लावारिस मोटरसाइकिल दी जिसका लॉक भी खुला हुआ था। पुलिस टीम ने तत्काल आसपास के क्षेत्र में काफी तलाश की गई तथा मार्ग से आने-जाने वाले व्यक्तियों से वाहन के संबंध में जानकारी की गई, लेकिन मोटरसाइकिल के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। किसी अनहोनी की संभावना तथा वाहन की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को चौकी कोलूखेत पर लाकर सुरक्षित खड़ा किया गया। इसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा वाहन के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाते हुए वाहन स्वामी व चालक की तलाश की गई। पुलिस के लगातार प्रयासों के बाद वाहन चालक की जानकारी प्राप्त हुई तथा उसे तत्काल सूचित किया गया। सूचना पर वाहन चालक राहुल राणा पुत्र मणिराज राणा, निवासी क्यारकुली, मसूरी चौकी कोलूखेत पर उपस्थित हुए। पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि उक्त मोटरसाइकिल रात्रि के समय रास्ते में खराब हो गई थी, जिस कारण वह मोटरसाइकिल को सड़क किनारे छोड़कर चले गए थे। पुलिस ने आवश्यक सत्यापन एवं जांच-पड़ताल के उपरांत उक्त मोटरसाइकिल को वाहन चालक राहुल राणा के सुपुर्द किया गया। मसूरी पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त एवं सतर्कता बरतते हुए आमजन की सुरक्षा एवं उनके वाहनों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

