अल्पसंख्यक मोर्चा व महिला मोर्चा ने आंनवाडी व आशा कार्यकर्ती को सम्मानित किया।

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

 

मसूरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा व भाजपा महिला मोर्चा ने आँगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें आंगनवाडी व आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
किंक्रेग स्थित आंगनवाडी केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित आंगन मिलन कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा ने कहा कि आंगनवाडी योजना सरकार की ऐसी योजना है जिसमें छोटे व गरीब बच्चों को शिक्षा की नींव रखी जाती है व साथ ही उन्हें पोषाहार दिया जाता है ताकि वे स्वस्थ्य रहे। उन्होंने कहा कि वहीं दूसरी ओर आशा कार्यकर्ताएं भी समाज की सेवा कर रही है जो घर घर जाकर महिलाआंे के स्वास्थ्य की जानकारी रखती है, छोटे बच्चों गर्भवती महिलाओं की सेवा में तत्पर रहती है व स्वस्थ्य बच्चा हो उसके लिए गर्भवती महिलाओ को पोषाहार पहुंचाती है। वहीं अनेक सरकारी योजनाओं में सहयोग करती है। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष जसोदा शर्मा ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार गरीबों के हितों को ध्यान में रखकर योजना बनाती है जिसको आंगनवाडी व आशा कार्यकत्रियां पूरा करने में सहयोग करती है। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्य मोर्चा व महिला मोर्चा की ओर से 9 आशा कार्यकत्रियों व आंगनवाडी कार्यकत्रियों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया वहीं एक बच्चे का अन्नप्रासन किया गया। इस मौके पर आंनगवाडी के बच्चों को अल्पाहार व शैक्षणिक सामग्री वितरित की गयी। कार्यक्रम में शक्तिकेंद्र संयोजक सीता पंवार, महिला मोर्चा अध्यक्ष जसोदा शर्मा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष व सभासद विजय बिंदवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा, अल्पसंख्यक मोर्चा कोषाध्यक्ष जीनत अली आदि उपस्थित रहे।