भाजपा मसूरी मंडल ने स्वतंत्रता दिवसी की पूर्व संध्या पर शहरवासियों व पर्यटकों को झंडे वितरित किए

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मालरोड श्री सिरड़ी सांई मंदिर के समीप शहर वासियों व पर्यटकों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों व पर्यटकों ने तिरंगा लिया व उसे सम्मान के साथ ले गये। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि मसूरी में पूरे उल्लास व उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है व लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के अंदर राष्ट्रीयता की भावना को जागृत करने के साथ ही देश के झंडे को विश्व पटल पर ले गये जहां पर भारत के झंडे का पूरा सम्मान किया जा रहा है व पूरी दुनिया तिरंगे की ताकत को समझ रही है। विभिन्न देशों के बीच चल रहे युद्ध में कई विदेशी छात्रों व लोगों ने युद्ध से निकलने के लिए भारत के ध्वज का प्रयोग किया व सुरक्षित निकल गये यह हर देश वासी को गर्व से भर देता है। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के महामंत्री नरेंद्र मेलवाल, उपाध्यक्ष अरंविद सेमवाल, विजय बिंदवाल, गुडमोहन राणा, विजय बिंदवाल, उज्जवल नेगी, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार, आशीष जोशी, जीनत, सभासद अमित भटट, आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।