मसूरी के पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आना होगा वहीं प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी
मसूरी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पर्यटन नगरी मसूरी का पर्यावरण बना रहे, इसके लिए मसूरी को बचाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए व इसे कंक्रीट के जंगल में तब्दील होने से रोकना होगा ताकि इसकी भार क्षमता नियंत्रित रह सकें। उन्होंने कहाकि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इसी सोच के साथ मसूरी के पर्यावरण को बचाने के लिए चूने की खानों को बंद करवाया था वहीं ईको टास्क फोर्स का गठन मसूरी से ही हुआ था साथ ही यहंा पर इसकी निगरानी के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने मॉनेरिटिंग कमेटी का गठन किया था। पर्यावरण को बचाना सभी का व राज्य कर्तव्य है।
मसूरी पहुंचने पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मसूरी में लगातार बढ रहे निर्माण, व जाम की समस्या विकराल होती जा रही है इसका समाधान करने के लिए मंथन किया जाना चाहिए। वहीं कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली से देहरादून तो एक्सप्रेस वे बना दिया लेकिन देहरादून व मसूरी में आने वाले वाहनों के लिए कोई एलिवेटेड रोड की व्यवस्था नहीं की जिस कारण समस्या और बढ गयी है। अगर राज्य को आगे बढाना है तो नये आइडियाज को लाना होगा, इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए, उन्होंने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे तब मसूरी व नैनीताल के लिए हाई पावर कमेटी बनायी थी लेकिन उसके बाद उसे डंपकर दिया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ईगास आ रही है, ऐसे में हमें उस भैलों खेलने की संस्कृति को एक कला के रूप में प्रस्तुत किया जाना चाहिए, विदेशों में अपनी संस्कृति को बढावा देने के लिए ऐसा होता है। उन्होंने राजनीति पर कहा कि मसूरी व धनोल्टी सीट पर भाजपा दस साल से है अब उन्होंने स्वाद चख लिया है अब इस बार कांग्रेस जीतेगी। उन्होंने कहा कि भारत संभावनाओं का देश है जिसमें सोनिया गांधी की पुस्तक में सब दिखाया गया है। इस पुस्तक में सोनिया ने अपने जीवन के बारे में बताया व वहां से आगे बढी वहीं राजीव के जीवन के बारे में भी विस्तार से लिखा गया है। शंकराचार्य ने कहा कि सोनिया गांधी भारतीय संस्कृति की प्रतीक महिला है, उन्होंने भारतीय संस्कृति को आगे बढाया व अपनाया है इसके लिए उन्होंने शंकराचार्य का धन्यवाद किया। उन्होने महंत के पद पर बैठे भाजपा विधायक की निंदा की कि उन्होंने ऐसी घटिया बात की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बदलाव होगा व इसे कांग्रेस चुनौती के रूप में ले रही है व उसके बाद की चुनौनियों पर विचार कर रही है। उन्होंने कांग्रेस की गुट बाजी को सिरे से नकारा, व कहा कि वह कांग्रेस लाने के आकांक्षी है खुद पद लेने के लिए नहीं आयेगे। यूसीसी, लव जिहाद, मजार जिहाद राज्य की उपलब्धि नहीं होती यह भाजपा की कर सकती है। मंहगाई लगातार बढी है दूध के दाम बढाये जिसकी निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि वह हरिद्वार की सेवा करना चाहते है उनका बड़ा उपकार है। जो हाई कमान कहेगा उसे माना जायेगा, लोगों का प्यार है। मसूरी विधानसभा में सक्षम लोग है एक को टिकट मिलेगा सभी उसके पीछे खडे होंगे। उन्होंने सपा के बयान की निंदा की जिसमें उन्होंने उत्तराखंड वालों को घुसपैठिया कहा। उन्होंने यह भी बताया कि शक्तिमान का मामला अभी चल रहा है। वह उत्तराखंड पुलिस का शानदार सिपाही था उसकी हत्या हुई उसका कोई तो दोषी होगा। मसूरी पेयजल योजना बनी लेकिन आज तक उसका लोकार्पण नहीं हो पाया। जन प्रतिनिधियों को जनता की आकाक्षाओं पर खरा उतरना चाहिए, टिहरी में मेडिकल कालेज की मांग को लेकर लोग आंदोलन कर रहे है। कोटद्वार में भी मेडिकल कालेज स्वीकृत किया था। मसूरी में पार्किग, टाउनहाल बनाया जिसका लोकार्पण भाजपा कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य की जमीनों को खुर्दबुर्द कर रही है वहीं दूसरी ओर भाजपा आंदोलन कर रही है। भाजपा के भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है, 210 करोड का मामला जनता पर छोड दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सरकार बनाने के लिए 45 सीट चाहिए उसी पर फोकस कर रहे है। देश में अडानी अंबानी की दौलत बढ रही है व आम आदमी की क्रय शक्ति घट रही है। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, सुमेंद्र वोहरा, उपेंद्र थापली, निशांत वोहरा, संदीप साहनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आगामी 29 नवबंर को होने वाली मसूरी अल्ट्रा मैराथन की टी शर्ट का लोकार्पण किया व कहा कि इससे मसूरी के पर्यटन को लाभ मिलेगा व देश विदेश से प्रतिभागी भाग लेंगे। इससे पूर्व उन्होने शहीद स्थल पर जाकर शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।