मसूरी। पर्यटन नगरी में सिने अभिनेता टॉम आल्टर की स्मृति में आयोजित दूसरी मसूरी अल्ट्रा मैराथन का आगाज पारंपरिक वाद्य यंत्रों, वार्मअप कार्यक्रम के साथ प्रातः साढे छह बजे मालरोड कुलड़ी पुलिस चौकी के निकट से किया गया। अपर सचिव पर्यटन अभिनव शाह, आईटीबीपी के निदेशक आईजी गिरीश चंद्र उपाध्याय, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, अल्ट्रा मैराथन की सेलिब्रेटी आइकॉन पूर्व में मिसेज युनिवर्स इंडिया रही अनुराधा गर्ग व आयोजक संदीप साहनी ने झंडी दिखा कर किया। सबसे पहले अल्ट्रा मैराथन 50किमी व फुल मैराथन 42.2, के धावकों को रवाना किया गया। उसके बाद 21.1,किमी, 10 किमी, व अंत में 5 किमी की दौड़ शुरू की गयी। इस दौरान रोड के किनारे बड़ी संख्या में धावकों का स्वागत करने के लिए जन समुदाय हाथ हिला व ताली बजा कर करता रहा। इस मौके पर अगले वर्ष 21नवंबर 2027 को मसूरी अल्ट्रा मैराथन करने की घोषणा भी की गयी।
मसूरी अल्टाª मैराथन 5 किमी बालक में शिवम 19.17 मिनट प्रथम, नीरज भटट 19.18 मिनट द्वितीय, आयुष शर्मा 19.19 मिनट तृतीय रहे वहीं बालिका वर्ग में प्रियांशी 22.45 प्रथम, करिश्मा 23.37 द्वितीय, बबीता रौंतेला 24.42 तृतीय रही। 10 किमी, बालक में चंदन सिंह बिष्ट 42.36 मिनट प्रथम, दिव्यांशु 43.39मिनट द्वितीय, रमन सिंह 43.42 मिनट तृतीय रहे वहीं बालिका वर्ग में ईशा 48.9 प्रथम, स्वाति सजवान 50.26 द्वितीय, शिवानी 55.22 तृतीय रही। 21.1 किमी हाफ मैराथन पुरूष में मोहित सैनी 1घंटा 24 मिनट 17 सेंकेड प्रथम, वसु अग्रवाल 1घंटा 30 मिनट 9 सेंकेंड द्वितीय, फेसल अन्सारी 1घंटा 30 मिनट 32सेंकेंड तृतीय व महिला वर्ग में दुर्गा 1घंटा 54 मिनट 40 सेंकेंड प्रथम, गंगा सिंघल 1 घंटा 58 मिनट 12 सेकेंड द्वितीय, कोमल 1घंटा 59 मिनट 56 सेंकेंड तृतीय रही। फुल मैराथन पुरूष 42.2 किमी में अक्षित अग्रवाल 3 घंटा 42 मिनट 53 सेंकेंड प्रथम, सिद्धार्थ बक्शी 4 घंटा 12 मिनट 13 सेकेंड द्वितीय, अर्जुन वसीसी 4 घंटा 38 मिनट 31 सेंकेंड तृतीय वहीं महिला वर्ग में सफोर्न लारा टॉम 4 घंटा 27 मिनट 39 सेकेंड प्रथम, कोमल अरोरा 5 घंटा 43 मिनट 8 सेकेंड द्वितीय, दिव्या वशिष्ठ 6 घंटा 7 मिनट 44 सेकेंड तृतीय रही। अल्ट्रा मैराथन 50 किमी पुरूष में हैप्पी पंवार 3 घंटा 57 मिनट 21 सेकेंड प्रथम, टिस्विंग टोम्चोस तक्पा 4 घंटा 9 मिनट 26 सेकेंड द्वितीय, रिषभ 4 घंटा 11 मिनट 1 सेकेंड तृतीय, महिला वर्ग में नूपुर नानगिया 6 घंटा 25 मिनट 1 सेंकेंड प्रथम, उषा पालिवाल 6 घंटा 52 मिनट 31 सेकेंड द्वितीय व पमेला बहल 6 घंटा 53 मिनट 21 सेकेंड तृतीय रही। पुरूस्कार वितरण में प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी बतौर मुख्य अेितथि मौजूद रहे व इस मौके पर उन्होंने कहा कि सिने अभिनेता टॉम आल्टर की याद में आयोजित दूसरी अल्टाª मैराथन का आयोजन मसूरी को खेल में नई दिशा देगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी व कहा कि खेल शरीर को स्वस्थ्य रखने के साथ मन को भी स्वस्थ्य रखता है इसलिए हर व्यक्ति को कोई न कोई खेल खेलना चाहिए। शिक्षा नौकरी दे सकती है वहीं खेल जीवन देता है। इस मौके पर उन्होने अगले वर्ष 21 नवंबर 2027 को अल्ट्रा मैराथन करने की घोषणा भी की। प्रतियोगिता के अंत में प्रतिभागियों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया गया व मैक्स अस्पताल की ओर से खिलाड़ियों को फीजियो थेरेपी की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी। इस मौके पर मैराथन के आयोजक संदीप साहनी ने अल्ट्रा मैराथन में सहयोग करने वाली सभी संसथाओं को हृदय से आभार व्यक्त किया वहीं संत निरंकारी मिशन का विशेष आभार व्यक्त किया जिन्होंने 125 स्वयं सेवकों के साथ उनके रखने खाने की भी व्यवस्था की। पुरूस्कार वितरण के दौरान आईटीबीपी ब्रास बैंड व निरंकारी मिशन के लाइव बैंड ने अपनी प्रस्तुति भी दी। इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, संत निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह, मोहन पेटवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, अरविंद सेमवाल, अजय मार्क, जिमी आल्टर, सूरत सिंह रावत, सुरेश गोयल, रजत कपूर, दीपक, मनोरंजन त्रिपाठी, बीएस नेगी, विजय जुगराण, सतीश ढौडियाल, जगजीत कुकरेजा, संजय अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में सहयोगी व विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद रहे।

