मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में वीक एंड पर पर्यटकों के आने से पूरा शहर जाम से जूझता रहा। वहीं लंढौर क्षेत्र में तो वींक एंड हो या न हो वहां तो हर रोज लोगों को घंटो जाम से जूझने पर मजबूर होना पड़ता है। जिसके कारण पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण लोगों में प्रशासन व पुलिस व्यवस्था पर आक्रोश व्यक्त करते देखा गया।
सीजन भले ही न हो लेकिन मसूरी को जाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। इस बार भी वीक एंड पर पर्यटकों की संख्या बढते ही गांधी चौक से पिक्चर पैलेस तक जाम लगता रहा व लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मसूरी के मोती लाल नेहरू मार्ग, लंढौर लाल टिब्बा मार्ग, घंटाघर, गांधी चौक पर तो सुबह से ही जाम लग जाने रोज परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालात इतने खराब रहे कि पैदल चलने वालों को भी रास्ता नहीं मिला। जिसके कारण लोगों का आक्रोश प्रशासन व पुलिस व्यवस्था के खिलाफ साफ देखा गया। जब से दिल्ली एक्सप्रेस शुरू हुआ उसके बाद से अब हर वीकएंड पर जाम लग ही जाता है। लेकिन आश्चर्य इस बात का है कि लगातार जाम लगने के बाद भी शासन प्रशासन व पुलिस पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है जिससे लोगों में लगातार अक्रोश बढ रहा है। इससे पर्यटन नगरी मसूरी की छवि लगातार धूमिल हो रही है। यहीं नहीं मालरोड पर भी जाम लगना प्रशासन व पुलिस सहित नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा होना लाजिमी है। यह भी देखने लायक रहता है कि जो पर्यटक मसूरी मनोरंजन करने व घूमने आ रहे है वे लोग खुद जाम खुलवाते देखे गये। ऐसे में उनका आना बेकार हो जाता है। पर्यटक सोचता है कि वह यहां की वादियों का आंनंद लेगे व शांति से रहेगे लेकिन पूरा दिन तो जाम में लग जाता है जिस कारण कहीं जा भी नहीं सके व रात को होटल में सोयेंगे व सुबह चले जायेगे। जब प्रशासन को पता होता है कि मसूरी में पर्यटक आते है तो उन्हें उसके हिसाब से व्यवस्था करनी चाहिए ताकि पर्यटकों को परेशानी न हो व उन्हें आराम से यहां घूमने का अवसर मिले। लेकिन यंहा तो रोड पर वाहन व स्कूटियां खड़ी है कोई देखने वाला नहीं जिस कारण जाम लगता है।

