आस संस्था ने 20 टीबी रोगियों को मासिक पोषाहार वितरित किया। 

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

मसूरी। उप जिला चिकित्सालय लंढौर मसूरी में आस संस्था ने 20 टीबी रोगियों को मासिक पोषाहार वितरण किया गया। इस मौके पर रोगियों का वनज भी लिया गया व उंचाई भी नापी गयी। साथ ही रोगियों को जरूरी सतर्कता बरतने व प्रोटीन युक्त भोजन करने का आहवान किया गया।
उप जिला चिकित्सालय सभागार में आयोजित टीबी रोगियों के लिए पोषाहार वितरण कार्यक्रम में रोगियों को पोषाहार वितरित करने के साथ ही उनका का वज़न और ऊंचाई नापी गई। इस दौरान रोगियों को ठंड के दौरान विशेष ध्यान रखने को कहा गया व उनके परिजनों को रोगियों का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया ताकि रोगियों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिल सके। जिन रोगियों का कोर्स पूरा हो गया व दवाई बंद की गयी है उन्हें प्रोटीन युक्त भोजन को नियमित भोजन में शामिल करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में कर्नल अनिल थापा, अध्यक्ष इंद्र सूर्या फाउंडेशन मसूरी ने सहभाग किया। कर्नल अनिल थापा ने आस संस्था के कार्यों की सराहना की, व टीबी रोगी जन हेतु दी जाने वाली सेवाओं के लिए धन्यवाद किया। साथ ही सहयोग देने का आश्वासन दिया। कुछ रोगीजन का फेस ऑथेंटिकेशन किया गया। ताकि सरकारी योजनाओं का रोगी को लाभ मिल सके। कार्यक्रम में कर्नल अनिल थापा अध्यक्ष इंद्र सूर्य फाउंडेशन मसूरी एस टीएस बृहस्पति कोठियाल, मनीषा, प्रवीण सती, एसटीएल, टीबी चौंपियन वॉलिंटियर संजोगिता, प्रिया एवं टीबी रोगीजन उनके परिजन मौजूद रहे।