मसूरी। बाल शिक्षा सदन मसूरी का 45 वां वार्षिक उत्सव नन्हे बच्चों की आकर्षक, आत्मविश्वास से पूर्ण और रोमांचक प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न हुआ। इस मौके पर बच्चों को वर्षभर की शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों के लिए पुरूस्कृत भी किया गया।
वार्षिकोत्सव में विद्यालय के छात्र-छात्राओं नें कविताओं, शिक्षा प्रद कहानियों एवम नृत्य का कुशल, अनुशासित और अद्भुत प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा से उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों को मोहित कर दिया। नन्हंे बच्चों के मुंह से कविता पाठ, कहानियां सुन स्रोता मंत्रमुग्ध हो गये। वार्षिकोंत्सव के अवसर पर विद्यालय की वर्ष में शैक्षणिक गतिविधियों और खेल आदि गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गये। समारोह में पुरस्कार अतिथि सिस्टर प्रेमा, सिस्टर फ्लोरेंस, पालिका सभासद अमित भट्ट, मेघा रावत, संगीता डोभाल, मनोज नौटियाल, वैशाली राणा, रजनी रावत के हाथों वितरित किए गए। जिसमें बेस्ट डांसर मैथिली शर्मा, आल राउंडर स्टुडेंट श्रीयांश सेमवाल, बेस्ट स्टुडेंट युविका गौड रहे। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक भारत भूषण ने अभिभावकों से अति व्यस्त दिन चर्या में परिवार और बच्चों के लिए समय, धैर्य से बच्चों की बात सुनने और परिवार में महिलाओं का सम्मान करने की अपील की, उन्होंने कहा कि बच्चे मौखिक ज्ञान से ज्यादा माता-पिता के आचरण से सीखते हैं। कार्यक्रम का समापन सभी का आभार व्यक्त कर किया गया। इस मौके पर छात्र छात्राओं के अभिभावक भी मौजूद रहे।

