अनुज गुप्ता ने मंत्री गणेश जोशी पर लगाये गंभीर आरोप कहा वह उनकी हरकतो से डरने वाले नहीं। 

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

मसूरी। पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता पर लगे आरोपों व उनके कार्यकाल में 11 करोड़ के घोटाले पर वसूली की शासन की संस्तुति पर अनुज गुप्ता ने कहा कि सभी को पता है कि भाजपा पूरे देश में किस तरह से सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर किस तरह की कार्रवाई कर रही है, यही मेरे साथ किया जा रहा है उन्होंने मसूरी विधायक व मंत्री गणेश जोशी को चुनौती दी कि वह किसी भी फर्जी मुकदमों, विजिलेंस जांच, से डरने वाले नहीं है, ईडी, सीबीआई से भी जांच करवा लें व इसका डटकर मुकाबला करेगें किसी से डरेंगे नहीं।
मसूरी में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि 15 साल से विधायक गणेश जोशी ने मसूरी को लूटा व बेचा व आज वह फर्जी मुकदमें कर डराना चाहते है, वह भूल जायें कि आपके खिलाफ आवाज दब नहीं सकती। उनके भ्रष्टाचार को वे लगातार उठा रहे है। उन्होंने कहा कि अदि प्राप्ति नियमावली में साफ लिखा है कि टंेडर प्रक्रिया से अध्यक्ष का कोई लेना देना नहीं ह,ै कोविड में जो छूट मिली उसके लिए शासन स्तर से तीन सदस्यीय समिति बनी जिसमें अधिशासी अधिकारी, नायब तहसीलदार, व एकाउंटेट होते है उसने रिपोर्ट दी शासन ने अनुमोदन किया उसके बाद मुझ पर आरोप लगा रहे है इससे अध्यक्ष को कोई लेना देना नहीं होता लेकिन गणेश जोशी उन्हें आरोपी बना रहे है, आप इतने डरपोक होंगे, उनकी आवाज दबा दी जाय, लेकिन वह डरने वाले नहीं है जो कार्य किया जा रहा है सभी फर्जी है मेरे द्वारा जो कार्य किए गये ऐतिहासिक किए गये अब चुनाव आ गये व वे दावेदार है तो उन्हें दबाने का प्रयास किया जा रहा है। आज आपका समय है कल हमारा होगा तब उनकी पीढियों से वसूली की जायेगी। उन्होंने कहा कि वित्तीय अनियमितता में जब अध्यक्ष नहीं होते तो उन्हें आरोपी किस आधार पर बनाया जा रहा है जो भी छूट दी गयी शासन स्तर पर दी गयी। इसके खिलाफ न्यायालय की शरण में जायेगे जहां दूध का दूध पानी का पानी सामने आयेगा। वह अपनी जमीन खिसकते देख बौखला कर अनाप सनाप कार्य कर रहे है। वहीं वह अपनी पार्टी में भी जो उनका विरोध कर रहा है उनके खिलाफ भी मुकदमें करवा रहे है। उन्होंने कहा कि गामा के पीछे भी गणेश जोशी का हाथ है मै खुलकर बोल रहा हूं। वहीं कहा कि जिन अधिकारियों ने यह जांच की उनके खिलाफ भी कानूनी लड़ाई लडूुगा।