शहर कांग्रेस ने हरेला पर्व मनाया व कार्यकर्ताओं को फूलों के पौधे वितरित किए।

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

मसूरी। शहर कांग्रेस ने कांग्रेस भवन में आयोजित हरेला कार्यक्रम के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं को फूलों के पौधे वितरित किए व प्रकृति को हरा भरा करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शहर कांग्रेस की ओर से फूलों के पौधे वितरित किए गये।
इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति को उपहार देने का पर्व है, जिसमें सभी को मिलकर धरा व धरती को बचाने का प्रयास करें, उसे नमन करे जो सबकुछ देती है अगर उसके पोषण का ध्यान नहीं रखा तो संतुलन बिगड़ जायेगा। प्रति व्यक्ति आक्सीजन लगभग सात लाख रूपये प्रति दिन देती है जिसका मूल्य नहीं चुकाते लेकिन प्रकृति को भी कुछ देना होगा, अगर ऐसा नहीं हुआ तो मानव अपना स्वरूप खो देगा। उन्होंने कहा कि अगर प्रकृति नहीं रही तो सांस, जल, जीवन नहीं बच सकता, हर व्यक्ति को किसी न किसी के नाम पौधा रोपें व उसकी देखभाल करें। पीसीसी सदस्य उपेंद्र थापली ने कहा कि हरेला पखवाड़ा के तहत कांग्रेस ने कार्य किया। उन्होंने कहा कि पेड़ को बचाना सभी का दायित्व है, आज भले ही फूलों के पौधे दिए लेकिन अगले वर्ष फलदार पेड़ दिए जायेंगे ताकि वह अपने आस पास व जंगल में लगायें ताकि जानवर इसका लाभ ले सके व हरियाली भी बचायी जा सके।

उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि एक पेड़ की किसी को अनुमति नहीं मिलती लेकिन बडे लोंगों को हजारों पेड काटने की अनुमति दे देती है, व सरकार झारखंड, आदिवासी, छत्तीस गढ, गोवा दमन दीप में लाखों पेड काटने की अनुमति सरकार दे रही है। उन्होंने कहाकि जो पेड लगाये उसका ध्यान रखे ताकि वह पनप सके। रोडों के किनारे पेड लगायें। उन्होंने कहा कि पुरूकुल में कैपा ने तीन करोड के पेड लगाये आज एक भी नहीं है उनकी जबावदेही होनी चाहिए। पेड विकास के लिए कटे लेकिनउ उसके बदले पेड़ लगें व उनकी पूरी देखभाल हो। इस मौके पर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने कहा कि हरेला पर्व हरीश रावत ने मुख्यमंत्री रहते शुरू किया था। उन्होंने कहाकि हरेला हमारी संस्कृति का पर्व है जिसमें प्रकृति को हराभरा रखने का संदेश देती है। उत्तराख्ंाड देवभूमि व पर्यटक स्थल है जिसमें विभिन्न प्रकार के पेड़ लगने चाहिए, लेकिन सरकार सड़क बनाने के लिए हजारों पेड़ कटवा रही है, ऋषिकेश में कांग्रेस नेता के मौके पर जाने के बाद रोक लगायी गयी। वृक्ष लगाये ताकि मानव जीवन का संरक्षण हो सके। केवल फोटो खिचवानें के लिए पेड़ न लगाये। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हरेला पर्व के तहत पौधे वितरित किए गये, लेकिन उनका संवर्धन व संरक्षण हो सके। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर पेडों का कटान नहीं होना चाहिए। जो सरकार की कार्य प्रणाली सवाल खडे करती है। उन्होंने कहा कि एक पौधा हर वर्ष एक व्यक्ति को लगाना चाहिए ताकि मौसम परिर्वतन से मानव जीवन को बचाया जा सके। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पीसीसी सदस्य उपेंद्र थापली, जिला पंचायत सदस्य गोविंद पुंडीर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, बीएस नेगी, राजीव अग्रवाल, महिमानंद, राजीव रावत, प्रताप पंवार, दर्शन रावत, रिया, सौरभ सोनकर, तेजपाल सिंह रौथाण, नागेद्र उनियाल, सोनू, कामिल अली, एजाज अहमद, जगपाल गुसांई आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।