महारानी लक्ष्मीबाई जयंती पर एबीवीपी ने गोष्ठी आयोजित की। 

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

मसूरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मसूरी इकाई एवं एम.पी.जी. कॉलेज इकाई’ के संयुक्त तत्वावधान में ’वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के उपलक्ष्य पर एमपीजी कॉलेज, में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।
एमपीजी कालेज के सभागार में आयोजित वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर आयोजित गोष्ठी में विषय रानी लक्ष्मीबाई का शौर्य और वर्तमान में छात्र शक्ति की भूमिका पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। गोष्ठी में वक्ताओं ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन, उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति एवं 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का जीवन आज के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है और हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इस अवसर एमपीजी कालेज की प्रधानाचार्या प्रो. शालिनी गुप्ता, प्रध्यापक रूचि बडोनी, नगर मंत्री एबीवीपी अनुज पंवार, छात्रसंघ अध्यक्ष वेधांत थापली, आकाश पडियार, शुभम, साक्षी, खुशी, अंजलि, लक्की, मीनाक्षी, प्रिया, व एबीवीपी के  दायित्ववान कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं एवं छात्र शक्ति का आभार व्यक्त किया गया।