इगास पर्व पर पारंपरिक वाद्ययंत्रों पर जमकर थिरके, पहाडी व्यजनों व भैलो का आनंद लिया। 

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

मसूरी। उत्तराखंड के पारंपरिक लोकपर्व इगास का पर्व पर्यटन नगरी में पूरे उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर जहां पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ लोगों ने नृत्य किया वहीं लोक गायक अर्जुन सेम्लियाट की टीम ने मनमोहक गीतों की प्रस्तुति दी वहीं इगास पर्व पर लोगों ने जमकर भैलों खेला व पहाड़ी व्यंजनों का आनंद लिया।
पर्यटन नगरी मसूरी में रजत अग्रवाल, भारतीय जनता पाटी एवं और मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सिल्वरटन पार्किंग, कुलड़ी, मसूरी पर इगास पर्व मनाया गया व भव्य सांस्कृतिक एवं पारंपरिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोक कलाकारों और नागरिकों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों ढोल-दमाऊ की थाप पर लोकगीतों और लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी, जिससे पूरा माहौल पहाड़ी संस्कृति के रंग में रंग गया। झुमैलो ग्रुप एवं अर्जुन सेम्लियाट ग्रुप के गीतों व नृत्य ने कड़ाके की सर्दी में गर्मी ला दी व देर तक लोग नृत्य कर झूमते रहे। वहीं इसके बाद इगास की परंपरा को निभाते हुए भैलो खेला गया। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल एवं पदाधिकारियों और मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने सभी क्षेत्रवासियों व पर्यटकों को इगास पर्व की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि इगास केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, एकता और परंपराओं का प्रतीक है। अपनी जड़ों से जुड़े रहने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से परिचित कराने के लिए ऐसे आयोजनों का होना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों लाल चावल, कापली, गहथ के स्वांले, तोर की दाल, झंगोरे की खीर आदि व्यंजनों को परोसा गया जिसका लोगों ने जमकर आनंद लिया। अंत में आतिशबाजी के साथ पर्व की खुशियां साझा की गईं। इस अवसर पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री नरेंद मेलवान, उपाध्यक्ष विजय बिंदवाल, आशीष जोशी, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश उनियाल, धनप्रकाश अग्रवाल, मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री जगजीत कुक्रेजा, प्रमिला नेगी, महिला मोर्चा अध्यक्षा जसोदा शर्मा, सीता पंवार, सलीम अहमद, शिव अरोड़ा, जैकी कुकरेज, अनंत प्रकाश, उज्जवल नेगी, राजेश शर्मा, देवेंद्र मलासी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।