एनएच 707ए पर खुले आम दिन दहाड़े डाला जा रहा अवैध मलवा, विभाग मौन।

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

 

मसूरी। एनएच 707ए पर लगातार अवैध रूप से मलवा डालने से रोड़ संकरा हो गया है लेकिन वन विभाग आंखे मंूदे है या उनकी मिली भगत से यह खेल चल रहा है। निर्माण का मलवा खुले आम दिन दहाड़े लोडरों के माध्यम से रोड के किनारे या नाले खालों मेें डाला जा रहा है जिससे पेड़ पौधों को बड़ी क्षति पहुंच रही है।
एनएच 707ए में दिन दहाड़े लोडर निर्माण का अवैध रूप से मलवा डाल रहे है। हाताल यहां तक बिगड गये है कि अब मलवा नाले खालों के बजाय रोड के किनारे डाला जा रहा है जिससे रोड संकरा हो गया है व वाहनों की दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। यह मार्ग व्यक्त मार्ग है जहां पहाड़ों से दून व मसूरी आने व जाने वाले वाहनों का भारी दबाव रहता है ऐसे में अवैध मलवा डालने से रोड संकरा होने पर दुर्घटना का खतरा बढ गया है वहीं जंगलों की वनस्पति वे पेड क्षतिग्रस्त हो रहे है जबकि यह क्षेत्र रिस्पना नदी के उदगम का क्षेत्र है। वन विभाग लगातार कहता है कि उनकी टीम गश्त करती है लेकिन आश्चर्य की बात है कि दिन दहाड़े मलवा डाला जा रहा है ऐसे में वन विभाग कहां सोया है या उनकी मिली भगत से यह सब खेल चल रहा है। विभाग कभी कभी अपने दायित्वों का निवर्हन करने के नाम पर एक आध वाहनों को पकड़ लेता है। अब तो हालात लगातार खराब हो गये है। इसमें वन विभाग की पुप्पी से संदेह पैदा हो रहा है।