जगपाल गुसांई को कांग्रेस जिलाध्यक्ष पछवादून सोशल मीडिया बनाया गया।

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

 

मसूरी उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग ने जगपाल गुसांई को जिला अध्यक्ष, पछुवादून की जिम्मेदारी दी है जिस पर उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं का विशेष आभार व्यक्त किया है।
जगपाल गुसांई ने कहा कि सोशल मीडिया विभाग उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने जिस विश्वास से जिलाध्यक्ष पछवादून की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है, उसकी गरिमा को बनाये रखे जाने के साथ ही पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे,उन्होंने कहा कि यह केवल एक पद नहीं बल्कि संगठन के लिए और अधिक मेहनत करने की एक नई जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि पूरी ईमानदारी व मेहनत से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और संगठन की बात सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने जिलाध्यक्ष पछवादून सोशल मीडिया बनाये जाने पर राष्ट्रीय महासचिव, व उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनाते, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, सह प्रभारी मनोज यादव, व सुरेंद शर्मा, प्रदेश महासचिव संगठन राजेंद्र भंडारी, एआईसीसी सोशल मीडिया प्रभारी संदीप गुप्ता, अमित ंिसह, प्रदेश सोशल मीडिया अध्यक्ष अभिनव थापर, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, सुशांत वोहरा, जिला अध्यक्ष पछवादून संजय किशोर, का विशेष आभार व्यक्त किया।