मसूरी। मधुबन आश्रम, ऋषिकेश और श्रद्धालुओं के संयुक्त तत्वावधान में 16 जुलाई को मसूरी में भव्य श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिससे पहले आश्रम की ओर से हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया जो शहीद भगत सिंह चौक से गांधी चौक तक किया गया जिसमें आश्रम के स्वयंसेवकों ने रास्ते भर संकीर्तन किया।
मसूरी में 16 जुलाई को आयोजित भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद जतायी जा रही है। आयोजन कर्ताओं ने बताया कि रथयात्रा दिन में 12 बजे बजे सनातन धर्म मन्दिर से शुरू होकर माल रोड से होते लक्ष्मी नारायण मन्दिर, गांधी चौक तक निकाली जाएगी। इस दौरान भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र व माता सुभद्रा के सुसज्जित रथ नगर भ्रमण करेंगे। संपूर्ण यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन, हरिनाम संकीर्तन व जयघोष के साथ भगवान का स्वागत करेंगे। रथयात्रा को लेकर शहर में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, पेयजल व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारी अंतिम चरण में है। विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के सहयोग से कार्यक्रम को भव्य व आकर्षक स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजकों ने जिले व आसपास के क्षेत्रों के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रथयात्रा में शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन एवं रथ खींचने का पुण्य लाभ प्राप्त करें। आयोजन समिति का कहना है कि यह महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता, प्रेम और भाईचारे का भी संदेश देगा। जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले मसूरी में आज हरिनाम संकीर्तन किया गया। इस दौरान सड़कों पर पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज के साथ श्रद्धालु भगवान के भजन-कीर्तन करते हुए भक्तिरस में डूबे नजर आए। इस अवसर अजीत यादव लोक प्रसिद्ध परमानंद दास जी महाराज मुकुल शर्मा, हर्ष कौशल, रजत अग्रवाल, नागेंद्र उनियाल, सुनील शर्मा, सोनू प्रताप, राहुल बिष्ट, दीपक गुप्ता अशोक अग्रवाल आदि मौजूद थे।ss
