मसूरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय लंढ़ौर कैंट मसूरी में सभासद नगर पालिका परिषद अनिल गोयल ने छात्रों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनहित व जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए किये जा रहे सेवा कार्याे से अवगत कराते हुए सभी बच्चों को जूते एवं जूस बिस्किट आदि का वितरण किया गया
विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सभासद अनिल गोयल ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर पालिका सभासद अनीता धनाई ने भी छात्रों को सेवा व सत्य के पथ पर चलने का आह्वान किया। वहीं पूर्व प्रधानाचार्य आरएन भार्गव इंटर कालेज अनुज तायल ने बच्चों को एक श्रेष्ट नागरिक बनने का संदेश दिया और विद्यालय में बच्चों के लिये किये जाने वाले प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर पवन गोयल, सुनीता गोयल, शिक्षक परविन्द सिंह रावत, दीपा सहित विद्यालय के छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।