एसपी चमोली को राष्ट्रपति के हाथों मिला तेंजिंग नोर्गें राष्ट्रीय पुरस्कार। 

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

मसूरी। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के हाथों राष्ट्रपति भवन में उत्तराखंड और भारतीय साहसिक जगत के लिए उस समय गौरव का क्षण आया जब राष्ट्रीय खेल पुरस्कार में मसूरी केंपटी स्थित हिमालयन साहसिक संस्थान के निदेशक पूर्व डीआईजी एसपी चमोली को तेंजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहिसक पुरस्कार 2024 आजीवन उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें सम्मान पत्र सहित 15 लाख की राशि शामिल है।
तेजिंग नोर्गे पुरस्कार साहसिक गतिविधियों के क्षेत्र में भारत का सर्वाेच्च राष्ट्रीय सम्मान है, जिसकी गरिमा अर्जुन पुस्कार के समकक्ष मानी जाती है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले इस पुरपुस्कार में कास्य प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र तथा 15 लाख की पुस्कार राशि शामिल है। पुरस्कार मिलने पर हिमालयन साहसिक संसथान के निदेशक एसपी चमोली ने बताया कि यह पुरस्कार उत्तराखंड व साहसिक पर्यटन के क्षेत्र का सबसे महत्वपूर्ण सम्मान है जिससे वह खुश है। चमोली के नाम दो विश्व रिकार्ड है। एसपी चमोली भारतीय सेना के अधिकारी रहे है व उसके बाद आईटीबीपी में डीआईजी पद पर रहे उन्होंने ग्रेट हिमालसयन टैªवर्स 1981में सर एडमंड हिलेरी के संरक्षण में भारत न्यूजीलैंड संयुक्त हिमालयन टैªवर्स अभियान का नेतृत्व किया जिसमें कंचनजंगा से काराकोरम तक संपूर्ण हिमालय पंाच हजार किमी से अधिक पैदल यात्रा, 265 दिनों में करते हुए 106 दर्रो को पार किया उसके बाद किसी ने यह रिकार्ड नहीं तोड़ा। वहीं दूसरा विश्व रिकार्ड ब्रहमपुत्र राफ्टिंग अभियान 1991 में बनाया जिसमें भारत जापान संयुक्त अभियान का नेतृत्व कियाजिसने त्सांगपो गॉर्ज और गेलिंग से धुबरी तक लगभग 1100किमी ब्रहमपुत्र नदी में पहली सफल राफ्टिंग की यह रिकार्ड भी अटूट है।उसके अलावा उन्होंने 1974 में पहले अविजित नीलकंठ शिविर 21640, फीट पहली बार में सफलता का नेतृत्व, 1978 में भारत के पहले स्कीइंग अभियान के उप नेता केदार डोम 22710 फीट पर आरोहण, जिस पर तत्कालीन प्रधानमंत्री की सराहना, 1986 में काराकोरम की तत्कालीन सबसे उंची अविजित चोटी, सासेर कांगड़ी 24695 फीट पर प्रथम आरोहण का नेतृत्व, जिसके बाद श्योक नदी में 105 किमी का अभूतपूर्व राफ्टिग अभियान, 1989 में इटली में आयोजित विश्व पुलिस शीतकालीन खेलों और यूरोपियन स्की चैंपियनशिप में भारत के पहले दल के कप्तान, 1097 में भारत पर्वतारोहण फाउडेशन की नेशनल स्पोर्टस क्लाइंबिंग समिति के संस्थापक अध्यक्ष, के साथ ही रॉयल ज्योग्राफिकल सोसाइटी के फेलो तथा द ग्रेट हिमालय टैªवर्स और राफिटिंग डाउन द मिस्टिक ब्रहमपुत्र पुस्तकों क ेलेखक भी है। व आज भी 84 वर्ष की आयु में भारत के साहसिको को प्रशिक्षण दे रहे है। वर्तमान में मसूरी के निकट कैपटी में हिमालयन साहसिक संस्थान में 21हजार से अधिक युवाओं, विद्यार्थियों, और नागरिकों को पर्वतारोहण, क्लाइबिंग, टैªकिंग और आउटडोर नेतृत्व का प्रशिक्षण दिया है, वहीं उत्तराखंड पुलिस, एनडीआरएफ, होमगार्ड, अग्निशमन, और जिला प्रशासन के 1420से अधिक खोज एवं बचाव कर्मियों को प्रशिक्षित किया है, जिनमें कई ने बाढ और भूस्खलन में अनेक जीवन बचाये है। उन्हांेने सम्मान मिलने पर आभार व्यक्त किया व कहा कि राष्ट्र ने इस यात्रा को सम्मान दिया, हर अभियान में बाधाएं आयी, ऐसी नदिया जिनमें किसी ने राफटिंग नहीं की थी, ऐसे दर्रे जिन्हें किसी ने पार नहीं किया था। हर बाधा मों टीमों के साथ मिलकर पार किया। यह सम्मान उन्ही का है और उत्तराखंड के पहाड़ों और नदियों का है। उन्हांेने कहा कि जब तक सक्षम हूं हिमालय मुझे जो साहस और अनुशासन सिखाया उसे युवाओं तक पहुंचाता रहूंगा।