शहर कांग्रेस ने जवाहर एक्वेरियम में बाल दिवस पर नेहरू को याद किया। 

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

मसूरी। शहर कांग्रेस ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री प. जवाहर लाल नेहरू की जयंती पूरे उत्साह के साथ मनायी। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जवाहर एक्वेरियम में एकत्र होकर उनकी प्रतिमा पर उनके समर्थन में नारेबाजी के बीच माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी व देश के विकास में किए गये योगदान को याद किया गया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में मालरोड स्थित जवाहर एक्वेरियम में प. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्चन कर उनकी जयंती मनाई गयी। इस मौके प. नेहरू अमर रहे के नारे लगाये। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि प. जवाहर लाल नेहरू ने देश की आजादी में अहम योगदान देने के साथ ही भारत के आजाद होने पर प्रथम प्रधानमंत्री का पद ग्रहण किया व देश के विकास में अनेक योजनाएं बनायी। जिस समय वह प्रधानमंत्री बने उस समय देश कई समस्याओं से जूझ रहा था लेकिन उनके कुशल नेतृत्व के चलते देश ने विकास की गति पकड़ी व देश में अनेक उद्योंगों की स्थापना की। उन्होंने कहाकि नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था जिस कारण उन्हें चाचा नेहरू कहा जाता था। इस कारण उनके जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि आज का दिवस इसलिए महत्वपूर्ण हो जाता है कि आजादी से पहले आजादी के लिए संघर्ष करते करते कई वर्ष जेलों में कट गये व देश की आजादी के बाद आनंद भवन जैसी करोड़ों की संपत्ति देश को समर्पित कर दी। जब कि आज की राजनीति स्वयं के विकास की हो गयी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह व अडानी अंबानी ही आज देश के सर्वेसर्वा बन गये है। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, अध्यक्ष अमित गुप्ता, पीसीसी सदस्य उपेंद्र थापली, जाखन पार्षद सुमेंद्र बोहरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, अरशद, जगपाल गुसांई, नागेद्र उनियाल, भगवती प्रसाद कुकरेती, तेजपाल रौथाण, वसीम खान, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


प. जवाहर लाल नेहरू की जंयती पर शहर कांग्रेस ने मसूरी विधायक गणेश जोशी की आय से अधिक संपत्ति, मंत्री रेखा आर्य के भ्रष्टाचार व 210 करोड के घोटालो की जांच की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया व बैनर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर किए यह कार्यक्रम 19 नवंबर तक पूरे प्रदेश में चलेगा व उस दिन उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा के नेतृत्व में हस्ताक्षर किए गये बैनर को प्रदेश के राज्यपाल को सौंप कर जांच की मांग की जायेगी।