मसूरी। मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल नैनीताल हाईकोर्ट में भारत सरकार के स्टैंडिंग काउंसिल नियुक्त होने पर मसूरी में खुशी की लहर छा गयी। यह मसूरी के लिए गर्व एवं हर्ष का विषय है कि नगर के युवा अधिवक्ता की काबलियत पर भारत सरकार ने संज्ञान लिया व उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व दिया।
आर्यन देव उनियाल पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल के पुत्र है, जिन्होंने अपनी कार्य कुशलता, लगन, मेहनत व प्रतिभा का परिचय दिया जिसका संज्ञान भारत सरकार ने लिया व उन्हें उत्तराख्ंाड उच्च न्यायालय नैनीताल में भारत सरकार के स्टैडिंग काउंसिल के रूप में नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अंतर्गत की गई है। आर्यन देव उनियाल विधि क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं तथा विभिन्न संवैधानिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर अपनी प्रभावी विधिक सेवाएँ प्रदान करते रहे हैं। इसके अतिरिक्त वे सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं तथा वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखण्ड के प्रदेश मंत्री के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। उनकी इस नियुक्ति को न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि, बल्कि संपूर्ण मसूरी क्षेत्र के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, अधिवक्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं। उल्लेखनीय है कि आर्यन देव उनियाल की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है तथा यह संदेश देती है कि समर्पण, परिश्रम और प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व प्राप्त किए जा सकते हैं।
