मसूरी। ओकग्रोव स्कूल में 137 वां वार्षिक खेल पूरे उत्साह व उमंग के साथ संपन्न हो गया। वार्षिक खेल आयोजन मंे बतौर मुख्य अतिथि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के निदेशक डा. बी राजेंद्र मौजूद रहे। जिन्होंने ध्वज फहराकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया व भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली।
मेजर ग्रीश चंद्र वर्मा, वीर चक्र (मरणोपरांत), वैली ग्राउंड में खेलों का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य आकर्षण ओकग्रोव स्कूल 1978 बैच के पूर्व छात्र कर्नल एएन राय के सम्मान में नव निर्मित एएन रॉय डग आउट का उदघाटन रहा। मुख्य अतिथि मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के निदेशक डॉ. बी. राजेन्द्र रहे। जिन्होने विद्यालय का ध्वज फहराया व आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी लेकर खेलकूद समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. बी. राजेन्द्र ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों एवं शिक्षा के समान महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेलकूद से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक क्षमता तथा खेल भावना का विकास होता है। उन्होंने क्षेत्रीय स्तर पर शिक्षा एवं खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों कुमार संगम, यशवर्धन सिंह चंपावत, अंजिक्य अभिषेक एवं प्रिया कुमारी द्वारा ओलंपिक मशाल दौड़ के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिष्ठित पूर्व विद्यार्थियों सुदीप बाजपेयी, अजितेश दास, कामिश्का मलिक एवं रोहित कुमार 1996 बैच ने भी मशाल दौड़ में सहभागिता की। इसके पश्चात विद्यालय के तीनों विंग के विद्यार्थियों द्वारा शानदार एवं अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। बालक विद्यालय के स्कूल कैप्टन प्रांजल सिंह तथा बालिका विद्यालय की स्कूल कैप्टन फिल्जा रजा ने अपने-अपने दलों का नेतृत्व किया। वहीं बालक विद्यालय के गेम्स कैप्टन विशाल प्रसाद एवं बालिका विद्यालय की गेम्स कैप्टन तनिषा ने भी अपने दलों का नेतृत्व करते हुए विद्यालय ध्वज के साथ मार्च पास्ट में भाग लिया। खेल प्रतियोगिताओं में विभिन्न आयु वर्गों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भाला फेंक प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में नितेश असवाल एवं गौरिका ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि इंटरमीडिएट वर्ग में अंजिक्य अभिषेक ने प्रथम स्थान हासिल किया। चक्का फेंक प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में आदित्य सिंह, इंटरमीडिएट वर्ग में पिहू एवं सूर्य कमल तथा सीनियर वर्ग में नितेश असवाल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। 400 मीटर, 800 मीटर एवं 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं में कुमार संगम एवं शानू ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। 1600 मीटर दौड़ के विभिन्न आयु वर्गों में सब-जूनियर वर्ग से आदित्य राज, जूनियर वर्ग से उदिप्पन रॉय, इंटरमीडिएट वर्ग से सक्षम भारती तथा सीनियर वर्ग से कुमार संगम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। लंबी कूद प्रतियोगिता में अन्वी एवं सूरज ने स्वर्ण पदक हासिल किए, जबकि ऊंची कूद के सब-जूनियर वर्ग में दिव्य प्रकाश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में सूरज, आदित्य सिंह एवं नितेश ने अपने-अपने वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। सीनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित बेस्ट माइलर ट्रॉफी-कुमार संगम को प्रदान की गई। सामूहिक पुरस्कारों की श्रेणी में बालक विद्यालय के शिवाजी हाउस को सर्वश्रेष्ठ खेल सदन घोषित किया गया, जबकि प्रतिष्ठित कॉक शील्ड टैगोर हाउस एवं सरोजिनी हाउस को प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने मुख्य अतिथि एवं समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों के उत्साह एवं खेल भावना की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा और खेल एक-दूसरे के पूरक हैं तथा दोनों ही विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा एवं खेल दोनों क्षेत्रों में पूरी लगन और मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेलों में जीत और हार दोनों ही स्वाभाविक हैं, लेकिन खेल की वास्तविक भावना सहभागिता, टीम भावना और सामूहिक उपलब्धियों की खुशी में निहित है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष आयोजित वार्षिक खेलकूद समारोह में लगभग 100 खिलाड़ियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का संचालन ज्योति, अन्वी जाखड़ एवं कुशाग्र चौहान ने किया। अंत में विपुल रावत ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें जयशीला, सविता, लेस्ली टिंडेल प्रधानाचार्य, वाइनबर्ग एलन स्कूल, मसूरी, डॉ. लीना रॉय एसीएमएस, ओक ग्रोव स्कूल हेल्थ यूनिट, कुसुम कंबोज, धार्या नागपाल, लेफ्टिनेंट कर्नल सेवानिवृत्त सन्नी बख्शी, अनुपम सिंह, आर.एन. यादव, डॉ. अतुल कुमार सक्सेना, जी.डी. रतूड़ी, शादाब आलम, प्रियंका रंजन, जगजीत सिंह, पूजा रावत, मनीषा शर्मा, आशुतोष कुमार, प्रणिल नंदेश्वर, प्रत्येश कुमार, संतोष कुमार, ए.के. सेंगर, तिलक गुरंग, नरेंद्र सिंह बिष्ट, एस.के. रजा एवं रवि वर्मा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

