मसूरी। नाइन ए साइड इंटर होटल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत फाइनल मुकाबला रूकबी मेनर ने जोन कनेक्ट को सात विकेट से हरा कर जीत लिया। फाइनल मुकाबले में पहले खेलते हुए जोन कनेक्ट ने निर्धारित 12 ओवरों में मात्र 53 रन बनाये, जिसमंे सबसे अधिक 17 रन जहांगीर व 12 रन अर्जुन ने बनाये। जबकि रूकबी के अंशुल ने चार व प्रमोद ने दो विकेट लिए। रूकबी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र एक विकेट खोकर मैच जीत लिया जिसमें नितिन ने 20 रन व सबल ने 6 रन, व प्रमोद ने 21 रनों का योगदान दिया।
इससे पूर्व पहला सेमी फाइनल जोन कनेक्ट व रेडिसन के बीच खेला गया जिसमें रेडिसन ने पहले खेलते हुए 57 रन बनाये। जिसमें सुमित ने 18 रन व अनिल ने 12 बनाये, जोन कनेक्ट के जहंागीर ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जोन कनेक्ट ने आसानी से मात्र पांच ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसमें अर्जुन ने 17 गेंदों पर 40 रन बना मैच जितवा दिया। दूसरे सेमीफाइनल में रूकबी ने द वैलकम सवाय को 7 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए सवाय ने 47 रन बनाये, जिसमें रूकबी के अर्जुन व कोमल ने दो दो विकेट लिए। जबकि रूकबी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। रूकबी की ओर से प्रमोद ने 17, सबल भंडारी ने 24, रनों का योगदान दिया। अंत में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं मसूरी टेªडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल व अतिथियों ने विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कार व ट्राफी वितरित की। प्रतियोगिता में मैन ऑफ सिरीज का पुरस्कार जोन कनेक्ट के अर्जुन, बेस्ट टीम द फर्न ब्रेटवुड, रूकबी के अजनुज को बेस्ट बालर, व रूकबी के अंशुल को बेस्ट फील्डर का पुस्कार दिया गया। इस मौके पर संयोजक सलीम अहमद ने सभी का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, व्यापार संघ के महामंत्री जगजीत कुकरेजा, शैलंेद्र कर्णवाल, नागेद्र उनियाल, मेघ सिंह कंडारी, सभासद विजय बिंदवाल, अनिल गोयल, अनुज तायल, मनोज अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, राजेश शर्मा, सहित विभिन्न होटलों के प्रबंधक, एचआर व खिलाड़ी मौजूद रहे।