। मसूरी स्थित राज कराटे अकादमी की मीना रावत ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित ऑल इंडियां इंडिपेंडेंट कराते कप में मसूरी राज कराते अकादमी की मीना रावत ने स्वर्ण जीत कर मसूरी का नाम रौशन किया है वहीं अकादमी के ही आदित्य शर्मा व योगिता शर्मा ने कास्य पदक जीते।
मसूरी। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 7 से 9 अगस्त तक आयोजित ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चौंपियनशिप में मसूरी की राज कराटे अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में मसूरी की प्रतिभावान खिलाड़ी मीना रावत ने जूनियर -48 किग्रा भार वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर अकादमी और मसूरी का नाम रोशन किया। वहीं आदित्य शर्मा ने सीनियर -75 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक, जबकि योगिता शर्मा ने -55 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। तीनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन तकनीक, आत्मविश्वास और अनुशासन का परिचय दिया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर राज कराते अकादमी के निदेशक शिहान हेमराज शर्मा सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। कराटे कोच मोहित कंसल ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए पूरी मेहनत और लगन से तैयारी की थी। उन्होंने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों और प्रशिक्षकों की मेहनत का भी परिणाम है। राज कराटे अकादमी के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से मसूरी में खुशी का माहौल है। पदक विजेता खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने प्रशिक्षकों, अभिभावकों और नियमित अभ्यास को दिया। अकादमी की ओर से सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी गईं
