मसूरी। शहर कांग्रेस ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री आइरन लेडी इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर मालरोड शहीद स्थल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व उसके बाद कांग्रेस भवन में इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि व देश के पूर्व गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें पुष्प अपिर्त कर कंाग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धाजलि अर्पित कर देश के विकास में उनके योगदान को याद किया।
शहर कांग्रस ने देश की प्रथम महिला व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर याद किया व देश के विकास में किए गये योगदान के बारे में विस्तार से अवगत कराया। शहर कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद स्थल झूलाघर पर एकत्र हुए व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। वहीं उसके बाद कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्य तिथि व देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री व गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रृद्धाजलि दी गयी। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश के विकास सहित विश्व में देश का नाम रोशन किया, इस मौके पर उन्होंने उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर वक्ताओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने आजाद भारत मे 562 रियासत को एक कर अखंड भारत का निर्माण किया गया। महिला कंाग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जिन्हें आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है उन्होंने देश के विकास में अहम योगदान दिया गया और पाकिस्तान से बांग्लादेश को आजादी दिलाई। वह 1966 व 1980 में देश की प्रधानमंत्री बनी वहीं देश की आजादी में भी अहम योगदान दिया व वानर सेना बनाई। उन्होंने परमाणु परीक्षण करवाकर पूरे विश्व का ध्यान खींचा। वहीं उन्होंने े कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने जवाहर लाल नेहरू के बाद पटेल ने देश को आगे बढाया जिन पर भारत को गर्व है। इस मौके पर जाखन के पार्षद सुशांत वोहरा ने कहा कि देश की दो महान विभूतियां ऐसी थी जिन्होंने देश को विकास के मार्ग पर अग्रसर किया। दोनों ने देश की एकता व अखंडता को मजबूत किया। इस मौके पर भगवती प्रसाद कुकरेती ने कहा कि इंदिरा गांधी ने दो महत्वपूर्ण कार्य किए जिसमें राजाओं का पिर्वी पर्स व बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। उन्होंने कहा कि देश के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश को एकता के संदेश में पिरोया व देश की रियासतों को एक कर भारत गणराज्य को नई दिशा दी। उन्होंने मसूरी को भी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी की स्थापना की। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, पार्षद सुमेंद्र बोहरा, भगवान सिंह धनाई, मेेघ सिंह कंडारी, महेश चंद, नागेंद्र उनियाल, महिमानंद, विजय लक्ष्मी, जगपाल गुसांई, भगवती प्रसाद कुकरेती, इमरान, उर्मिला थापा आदि मौजूद रहे।

