मसूरी। शरदोत्सव के तहत स्कूली बच्चों को मसूरी के इतिहास व गौरव के बारे में जानकारी देने के लिए चलो पहा़ड़ वॉक करवायी जा रही है, जिसमें दीपांकर त्रिपाठी अपने सहयोगियों के साथ स्कूली बच्चों को मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों में वॉक करवाकर मसूरी के इतिहास व संस्कृति के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे है।

इसी कड़ी में सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं को मसूरी से लगे खटटा पानी जोड़ी गांव का पैदल टैªक करवाया गया। सनातन धर्म गर्ल्स स्कूल से वॉक शुरू की गयी जो लंढौर गुरूद्वारा होते हुए पैदल देवदार के जंगलों के बीच से प्रकृति का आनद लेते हुए खटटा पानी जोड़ी गांव पहुंचे। इस दौरान छात्राओं को मसूरी के इतिहास संस्कृति के बारे में बताया गया। वहीं दूसरी ओर द मसूरी गर्ल्स एंड ब्वाइज स्कूल के छात्र छात्राओं को भी हैरिटेज वॉक करवायी गयी उन्हंे कैमल बैक रोड़ से कैमलबैक रोड स्थित सीमेंट्री द रिंक, पिक्चर पैलेस नगर पालिका हिमालय क्लब, घंटाघर, कैसल हिल व मलिंगार तक ले जाया गया व मसूरी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। इस मौके पर विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ ही गाइड प्रख नयाल, व सचिन ठाकुर मौजूद रहे।

