मसूरी। शरदोत्स्व के तहत मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सहयोग से सेंट जॉर्ज कॉलेज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गयी। बॉयज सिंगल्स के अंडर 15 वर्ग में मीत अरोड़ा विजेता और शिवार्थ मित्तल उप विजेता बने।
अंडर 15 बॉयज डबल्स में मीत अरोड़ा और आडवे विजेता और
अध्यांश गोयल व शिवार्थ बंसल उप विजेता बने। अंडर 19 बॉयज डबल्स में मीत अरोड़ा व आशुतोष गुप्ता विजेता और शिवार्थ बंसल व अध्यांश रनर्स अप रहे। ओपन वूमेन सिंगल्स में गंगा सिंघल विजेता और आण्विका शर्मा उप विजेता बने। ओपन मेंस सिंगल्स में जतिन विजेता और मीत अरोड़ा उप विजेता बने। मास्टर्स 40़ मेंस सिंगल्स में दुर्गेश डंगवाल विजेता और सुशील कुकरेती उप विजेता बने। मास्टर्स 80़ मेंस कंबाइंड डबल्स में दिग्विजय व सुशांत आले विजेता और सुशील कुकरेती व दीपक शर्मा उप विजेता बने। वेटरन डबल्स 100़ मेंस में दुर्गेश डंगवाल व निशीथ चंद्र विजेता और जीवन डोभाल और राम सिंह रावत उप विजेता बने। ओपन मेंस डबल्स में प्रीतम पंवार व जतिन विजेता और दिग्विजय रावत और सुशांत आले उप विजेता बने। अंत में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने पुरस्कार वितरित किए।

