मसूरी। एमपीजी कालेज छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने एनएसयूआई का सूपड़ा साफ करते हुए अध्यक्ष, सचिव व विवि प्रतिनिधि के पद पर एक तरफा जीत दर्ज की। वहीं तीन पदों उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व सहसचिव पद पर एनएसयूआई के प्रत्याशी निर्विरोध चुने गये।
एमपीजी कालेज में सुबह से ही मतदान को लेकर सभी प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाते रहे। तीन पदों अध्यक्ष, महासचिव व विवि प्रतिनिधि के लिए मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच नौ बजे शुरू हुआ व डेढ बजे तक चला। उसके बाद मतपत्रों की गिनती शुरू की गयी। व साढे चार बजे तक सभी परिणाम आ गये परिणाम आते ही प्रधानाचार्य डा. सुनील पंवार, ने मुख्य चुनाव अधिकारी के साथ सभी विजयी प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। तीन पदों पर हुए चुनाव में एबीवीपी ने एनएसयूआई व एमएस गु्रप का सूपड़ा साफ करते हुए सभी पदों पर अच्छे अंतर से जीत दर्ज की। एमपीजी कालेज में 366 मतदाताओं में से 272 ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के विधान्त थापली ने 185 मत हासिल कर प्रतिद्वदी एनएसयूआई के विकास सिंह रावत को 137 मतों के अंतर से हराया, विकास सिंह को मात्र 48, वं तीसरे एमएस ग्रुप के प्रत्याशी मनन शाही को माात्र 36 मत पड़े। वहीं सचिव पद पर एबीवीपी के आशुतोष जोशी को 160 मत मिले व उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वदी जौैनपुर ग्रुप के अंकित रौछेला को 90 मतों के अंतर से पराजित किया। जिसमें अंकित रौछेला को मात्र 70 व एमएस ग्रुप के प्रियांशु कंडारी को मात्र 42 मत मिले। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर एबीवीपी की करिश्मा दुमागा ने 212 मत हासिल कर निकटतम प्रतिद्वदी एनएसयूआई की संध्या को 158 मतों के भारी अंतर से हराया। करिश्मा को माात्र 54 मत मिले। चुनाव में अध्यक्ष पद पर दो मत इनवैलेड, विवि प्रतिनिधि के पद पर चार मतपत्र इनवैलेड व दो नोटा को गये जबकि महासचिव पद पर कोई मतपत्र अवैध व नोटा नहीं मिला। वहीं एनएसयूआई के तीन प्रत्याशी निर्विरोध जीते जिसमें उपाध्यक्ष गौरव सिंह, सह सचिव पद पर ईशा व कोषाध्यक्ष पद पर सलोनी शामिल है। एबीवीपी की जीत के बाद प्रधानाचार्य डा सुनील पंवार व मुख्य चुनाव अधिकारी डा. अमिताभ भटट ने विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलायी इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, राकेश रावत, विजय रमोला, जगजीत कुकरेजा, आशीष जोशी, मुकेश भटट, अनीता धनाई, धर्मपाल पंवार, सचिन पंवार, अभिलाष, सपना शर्मा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा व एबीवीपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद विजयी जुलूस निकाला।