नए वर्ष 2026 पर रोटरी मसूरी ने जरूरतमंदों को डबल बैड के 32 कंबल वितरित किए। 

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

मसूरी। रोटरी क्लब ने ठंड से बचने के लिए जरूरतमंद 32 लोगों को क्लब अध्यक्ष दीपक अग्रवाल के नेतृत्व व प्रोजेक्ट निदेशक रजत अग्रवाल की मोजूदगी में एक होटल में वितरित किए गये।
रोटरी मसूरी ने कडाके की सर्दी को देखते हुए जरूरतमंदों को कंबल वितरण कार्यक्रम एक होटल में रखा जिसमें 32 लोगों को डबल बैड के कंबल वितरित किए गये। नये साल के पहले दिन कंबल का उपहार पाकर जरूरतमंद बेहद खुश नजर आये। इस मौके पर रोटेरियन व पूर्व मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह, अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, प्रोजेक्ट निदेशक रजत अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र करनवाल, विनेश संघल, सुरेश अग्रवाल, कुलदील माथुर, सी.आर. आर्य, नितीश मोहन अग्रवाल, मनोरंजन त्रिपाठी,  विपुल मित्तल, फेरी अली, रोटेरियन अश्वनी मित्तल एवं रोटेरियन टी.एस. मंनचंदा मौजूद रहे। रोटरी क्लब मसूरी की सेवा गतिविधि समाज सेवा के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। रोटरी समाज सेवा के कार्य लगातार करती रही है।