एमपीएस में कचरा प्रबंधन पर गोष्ठी का आयोजन,

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

 

भारतीय जनता पार्टी ने सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत मसूरी पब्लिक स्कूल में कचरा प्रबंधन और कचरा कंपोस्टिंग विषय पर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
भाजपा मसूरी मंडल के सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत मसूरी पब्लिक स्कूल में कचरा प्रबंधन और कंपोस्टिंग पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में उपस्थित नगर पालिका के द्वारा चिन्हित वक्ता निशा कुमारी और लॉर्ड शिव की टीम के वक्ताओं ने दैनिक जीवन में उत्पन्न होने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करने और उससे जैविक खाद बनाने की तकनीकों पर विस्तृत जानकारी दी। स्कूल के छात्र-छात्राओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मसूरी को स्वच्छ और प्लास्टिक-मुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों नरेंद्र मेलवान, सभासद विजय रमोला, सचिन पंवार, कुलदीप जदवान, मसूरी पब्लिक स्कूल केे प्रधानाचार्य विशाल सिंह सहित अध्यापकों और पर्यावरण विशेषज्ञों ने शिरकत की और युवाओं को पर्यावरण प्रहरी बनने के लिए प्रेरित किया।