मसूरी। लाइब्रेरी स्थित एक होटल में गत रात्रि को गेट व किचन में ताला लगाये जाने पर होटल में कार्यरत कर्मियों ने विरोध किया व धरना दिया। होटल कर्मियों का आरोप है कि होटल लीज पर चले जाने पर नये लीजर ने कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया।
इस मौके पर होटल में कार्यरत कर्मचारियों का कहना था कि वह होटल में में गत डेढ वर्ष से कार्य कर रहे हैं, व रात को किसी अनजान ने किचन व मेन गेट पर ताला लगा दिया। कर्मचरी कार्य पर लगे थे किसी ने भी सूचना नहीं दी कि होटल लीज पर चला गया व कुछ लोग आते है व कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार करते है व कहते है कि हम लीजर है, जो लोग होटल के अंदर थे वह अंदर ही रह गये व जो बाहर थे वह बाहर ही रह गये जबकि यंहा परिवार वाले भी रहते है। बताया गया कि होटल लीज पर चला गया है व इस संबंध में गत 11 अक्टूबर को होटल मालिक आते है व लीजर को भगा देते है व कहते है कि तुम्हारा हिसाब बना दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि वह यहां कार्य नहीं करना चाहते उनका हिसाब कर दिया जाय जो हक है होटल में 25 स्टाफ है। ऐसे गुडागर्दी वाले लोगों के साथ काम नहीं करना। उन्होंने बताया कि जब हंगामा बढा तो पुलिस ने मेन गेट का ताला खुलवाया। होटल के प्रबंधक सुरेश पंवार ने कहा कि रात को ताला लगा दिया गया ऐसा कर्मचारियों का कहना है व होटल लीज पर दे दिया गया है ताला किसने लगाया पता नहीं शायद गार्ड ने लगाया होगा। उन्होंने कहा कि ताला किसने लगाया सीसीटीवी से पता चल जायेगा। कर्मचारियों का कहना है कि वह कार्य नहीं करेंगें जबकि मालिक ने कहा कि वह आयेगे सभी का हिसाब करेंगे किसी का पैसा नहीं मारा जायेगा लेकिन लीजर से कर्मचारियों के साथ अभद्रता की जो नहीं करनी चाहिए थी वह हरियाणा के है, जब मालिक ने लीज पर होटल दिया है ऐसे में जो कार्य करना चाहते है करे किसी को निकाल नहीं रहे जिन्हें नहीं करना उनका हिसाब कर दिया जायेगा।

