विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर रैली निकाल गोष्ठी का आयोजन किया। 

Uncategorized

मसूरी। ऑल मसूरी सीनियर सिटीजन एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने वरिष्ठ नागरिक दिवस पर रैली निकाल कर बुर्जुगांे का सम्मान करने का आहवान किया वहीं लाइब्रेरी गुरूद्वारा के सभागार में गोष्ठी कर वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर चर्चा की गयी।
ऑल मसूरी सीनियर सिटीजन एड वेलफेयर एसोसिएशन नेे वरिष्ठ नागरिकत दिवस पर मालरोड स्थित पदमिनी निवास से गांधी चौक पर रैली निकाली जिसमें स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया। रैली में सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज, महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर, व मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया व युवाओं की शान बुजुर्गो का सम्मान, कहते है सब वेद पुराण करो बुजुर्गों का सम्मान आदि नारे लगाते हुए बुजुर्गों का सम्मान करने का आहवान किया। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक समिति के महासचिव नरेंद्र साहनी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस एक अक्टूबर को यूएनओ ने घोषित किया जिसका उददेश्य वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान दें। उन्होंने कहा कि बजुर्ग अपने जीवन में संघर्ष कर अपने परिवार व देश के लिए कार्य करते है लेकिन बुजुर्ग होने पर उनके अनुभवों का लाभ ले व उनसे संवाद कर उनके जीवन से प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि आज घरों में सभी अपने मोबाइल पर लगे रहते है व बुजुर्ग अकेले रहते है, उनसे कोई बात करने को तैयार नहीं रहता ऐसे में समाज वरिष्ठ नागरिकों को प्यार व सम्मान दें ताकि वह अपने को सुरक्षित महसूस करें व उनके साथ समय बिता कर उन्हें अकेलापन महसूस न होने दें। उन्होंने कहा कि कहा कि समाज में आज बच्चों को समय न देने के कारण बच्चे भी विमुख हो रहे है। जबकि उनको संस्कार देने चाहिए ताकि वे अपने बजुर्गो का सम्मान कर सकें। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर गांधी चौक गुरूद्वारें में गोष्ठी रखी गयी जिसमें वरिष्ठ नागरिकों की समस्यों पर चर्चा की गयी व बच्चों से आहवान किया गया कि वे अपने बुजुर्गों का सम्मान करें व उनके जीवन के अनुभवों का लाभ लेकर आगे बढे। इस मौके पर रमेश गोयल, सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक व स्कूल के बच्चे मौजूद रहे।