मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म माह के तहत सेवा संकल्प अभियान के तहत राधा कृष्ण मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री उत्तराखंड राज्य पिछड़ावर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा व मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने किया। जिसमें 100 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
राधाकृष्ण मंदिर में भाजपा मसूरी मंडल के तत्वाधान में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित रक्तदान शिविर में ग्राफिक एरा अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्यमंत्री अशोक वर्मा ने कहा कि भाजपा मसूरी मंडल ने रक्तदान शिविर लगाया यह जनता से जुडने का कार्य है। उन्हांेने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करती है। प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है वहीं मुख्यमंत्री धामी भी इसी प्रकार के कार्यकर रहे है। व आने वाले समय में होने वाले चुनाव में भाजपा एक बार फिर सरकार बनायेगी। भाजपा के प्रधानमंत्री, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सभी सनातनी है। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रवीद्र कटारिया ने कहा कि 7 अक्टूबर 2026 को सार्वजनिक जीवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष पूरे हो रहे है, उन्होनें सभी जन कल्याणकारी योजनाएं गरीबों को केद्र में रख कर बनायी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धामी सरकार भी लगातार उत्तराखंड को आगे बढाने का कार्य कर रहे है व प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने में सभी सहयोग करे। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है अगर उससे किसी जरूरतमंद की जान बच सके उससे बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीं है।

इस मौेके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन माह पर पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है ताकि समाज के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति को उसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि इस मौके पर आंगन उत्सव कार्यक्रम, आशीवार्द कार्यक्रम किया, व आने वाले समय में अनेक कार्य्रक्रम आयोजित किए जायेगे व 25 करोड बच्चों के लिए बच्चों का सपना अपना कार्यक्रम किए जायेगे। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री नरेंद्र मेलवान, सभासद विजय रमोला, अनिल गोयल, अनीता धनाई, विजय बिंदवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष जसोदा शर्मा, युवामोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार, अरविंद सेमवाल, देवेन्द्र मलासी, उज्जवल नेगी, अनिल सिंह, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।