मसूरी। मसूरी वन प्रभाग के रायपुर व मसूरी रेंज के अंतर्गत सौंड़ा सरोली, भोपालपानी, केशरवाला, मालदेवता आदि क्षेत्रों में जंगली हाथियों के आवागमन बढने व फसलों को नुकसान पहुचाने से रोकने के लिए विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ उप वन संरक्षक ने बैठक ली।
बैठक में चिन्हित किए गये स्थलों के हाथी कोरिडोर क्षेत्र में हाथियों का आवागमन बढ गया है, जिसके कारण जंगलों से लगे क्षेत्रों में हाथियों द्वारा ग्रामीणों की फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। बैठक में उप वन संरक्षक डीपी बलूनी ने क्षेत्रीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समस्या से निपटने के लिए रूपरेखा तैयार की। व हाथी प्रभावित ़क्षेत्रों में मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण भी किया गया। हाथी प्रभावित क्षेत्रों हेतु क्यूआरटी टीमों का गठन किया गया है जो मानव वन्यजीव संघर्ष एवं मानव सुरक्षा के दृष्टिगत दिन रात हाथी आवागमन क्षेत्रों में अंकुश लगाये जाने के लिए कार्य कर रही है। जिसकी निगरानी उप प्रभागीय वनाधिकारी दिनेश प्रसाद नौडियाल देहरादून, मसूरी वन प्रभाग, वन क्षेत्राधिकारी रायपुर रेंज हरीश गैरोला, द्वारा की जा रही है। ग्रामीणों की फसलों की सुरक्षा एवं आबादी वाले क्षेत्रों में सुरक्षा हेतु सोलर फेन्सिंग मरम्मत की जा रही है। साथ ही इन क्षेत्रों में स्थानीय क्षेत्रवासियों के सांथ संवाद स्थापित कर जागरूकता किया जा रहा है।