मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में गुरू पूर्णिमा का पर्व पारंपरिक रीति के अनुसार मनाया गया इस मौके पर पूजा अर्चना की गयी व प्रसाद वितरित किया गया। सनातन धर्म मंदिर में गुरू पूर्णिमा पव मनाया गया व वहीं श्री सिरड़ी सांई बाबा मंदिर व बजरंग दल ने सिद्ध हनुमान मंदिर व मालरोड पर भंडारे का आयोजन किया।
लंढौर में श्री सनातन धर्म मंदिर की ओर से गुरू पूर्णिमा पर्व पर पूजा अर्चना की गयी व उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंदिर समिति के महामंत्री नीरज अग्रवाल ने बताया कि गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है। यह हमें सिखाता है कि जीवन में किसी मार्गदर्शक की आवश्यकता होती है, जो हमें सही दिशा दिखा सके। हमें अपने गुरु का सम्मान करना चाहिए और उनके बताए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। इस मौके पर सरंक्षक राकेश अग्रवाल, प्रधान दीपक गुप्ता, मंत्री नीरज अग्रवाल, शरद गुप्ता, उपमंत्री वैभव तायल, राजकुमार अग्रवाल, प्रमोद ठाकुर आदि मौजूद रहे।

वहीं दूसरी ओर श्री सिद्ध हनुमान मदिर कचहरी मसूरी में बजरंग दल ने गुरू पूर्णिमा का पर्व मनाया व पूजा अर्चना व हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया। इस मौके पर बजरंग दल के संयोजक राहुल साहू ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व करणी सेना के संयुक्त प्रयास से किया गया है। उन्होंने कहा कि हनुमान मंदिर की स्थापना भी गुरू पूर्णिमा के दिन हुई थी यह 18वां भंडारा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों सहित पर्यटकों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को धार्मिक शिक्षा के साथ संस्कार देने चाहिए वरना जो आज देश में हो रहा है वहीं ठीक नहीं है दिल्ली में सभी ने देखा कि जो बच्चे पेपर लीक आंदोलन में आये किस तरह से अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। इस मौके पर बजरंग दल के अध्यक्ष संदीप सिंह, संयोजक राहुल साहू, उपायध्क्ष आदर्श शर्मा, सांगर, विपिन, रितेश घटवाल, महेश भटट, मंयक, गिरीश शाह, उज्जवल नेगी, करणी सेना अध्यक्ष मनदीप रौछेला सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं श्री सिरड़ी सांई बाबा मंदिर मंे भी गुरू पूर्णिमा का पर्व पूरे उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया प्रातः काकड़ आरती, बाबा का अभिषेक, किया गया व भजन कीर्तन किए गये वहीं दोपहर को भंडारे का आयोजन किया गया।
