वांछित वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

 

मसूरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों एवं न्यायालयों द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट की प्रभावी तामील हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट (एन.आई. एक्ट विशेष न्यायालय), देहरादून द्वारा वाद संख्या-4251/2023 में धारा 138 एनआई एक्ट के अंतर्गत जारी गैर-जमानती वारंट की तामील करते हुए अभियुक्त राजेन्द्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह, निवासी ग्राम बकाराना, पट्टी मिसरास, तहसील व जनपद देहरादून को विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नियमानुसार मेडिकल परीक्षण कराकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में न्यायालय के आदेशानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एएसआई छत्रपाल सिंह, कांस्टेबल चंद्रवीर रावत, व होमगार्ड गौरव थे।