रेहडी पटरी वालों ने पालिका अधिशासी अधिकारी व कर्मचारियों के अभद्रता करने पर तहरीर दी।

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

मसूरी। रेहडी पटरी कमजोर वग जन कल्याा समिति ने कोतवाली में तहरीर दी है कि गत रात्रि नगर पालिका अधिशासी अधिकारी व कर्मचारियों ने पटरी वालों पटरी वालों से अभद्रता की। इस मौके पर संजय टम्टा ने कहा कि पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन एवं पालिका कर्मचारियों ने कोतवाली में रिपोर्ट दी है कि रोबिन को धमकी दी है, लेकिन पालिका अधिशासी अधिकारी व्यक्तिगत अटैक कर रहे है पहले रोजी रोटी छीनी अब रिपोर्ट कर रहे है यह सब पालिकाध्यक्ष की शह पर हो रहा है। हम डरने वाले नहीं है। चाहे जितना भी परेशान करें। वहीं प्रकाश राणा ने कहा कि रेहडी पटरी वाली महिलाएं रात्रि 11 बजे सामान लेकर घर जा रहे थे तो पालिका अधिशासी अधिकारी ने उनके साथ अभद्रता की। महिलाओं के साथ भी अभद्रता की, जिस पर कोतवाली में तहरीर दी गयी है  िकइस मामले की जांच करे व जो दोषी पाया जाता है उनके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही करे। मातृ शक्ति के साथ अभद्रता बर्दास्त नही की जायेगी। इसके लिए न्यायालय भी जाना पडेगा तो जायेंगे। इस मौके पर प्रकाश राणा, रेहडी पटरी कमजोर वर्ग कल्याण समिति के अध्यक्ष राम किशन राही, महामंत्री संजय टम्टा, गोविदं नौटियाल सहित पटरी लगाने वाले मौजूद रहे।