नगर पालिका परिषद मसूरी की अध्यक्ष मीरा सकलानी द्वारा पूर्व में मसूरी क्षेत्र में आए भीषण तूफान औरओलावृष्टि से प्रभावित हुए स्थानीय पटरी व्यापारियों को राहत राशि का वितरण किया गया। 

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी
मसूरी। नगर पालिका परिषद मसूरी की अध्यक्ष मीरा सकलानी एवं अधिशासीअधिकारी गौरव भर्सीन द्वारा पूर्व में मसूरी क्षेत्र में आए भीषण तूफान औरओलावृष्टि से प्रभावित हुए स्थानीय पटडी व्यापारियों को राहत राशि का वितरणकिया गया।
 इस प्राकृतिक आपदा के कारण मसूरी झील और होटल दर्पण के समीप पटडी पर व्यवसाय करने वाले कई छोटे व्यवसाइयों को भारी नुकसान पहुचा था। पालिका प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कपड़े का व्यवसाय करनेवाले व्यापारियों को ₹15.000 और अन्य सामान बेचने वाले प्रभावित व्यवसाइयों कों₹8,000 की आर्थिक सहायता राशि आवंटित की गई है।
इसके साथ ही, नगर पालिका प्रशासन ने मॉल रोड पर व्यवस्था बिगाड़ने औरपालिका कर्मियों के साथ दुर्वयवहार करने वाले तत्वों के खिलाफ भी कड़ा रुखअपना लिया है। बीते दिनों (20 जून 202) की रात्रि को चलाए गए अतिक्रमणहटाओ अभियान के दौरान पालिका कर्मचारियों और अधिशासी अधिकारी के साथअभद्रता करने वाले व्यक्ति,  संजय टम्टा के विरुद्ध पालिका द्वारा पहले ही प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है।
इसी मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे घटना के वीडियो के आधार पर अन्य संबंधितदोषियों की पहचान की जा रही है, और उनके खिलाफ भी जल्द ही एफआईआरदर्ज कराई जाएगी। साथ ही, वीडियो के माध्यम से जिन ऐसे लोगों की पहचान हो रही है जो मॉल रोड और किताबघर चौक पर अनाधिकृत रूप से सामान बेच रहेथे, उनके पालिका द्वारा जारी लाइसेंसों को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने कीवैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पालिका प्रशासन ने चेतावनी दी है कि शहर की कानून-व्यवस्था और सौदर्यकरणसे खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।