मसूरी। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन के नेतृत्व में पालिका की टीम ने मालरोड पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जिस पर अवैध अतिक्रमण करने वालों ने पालिका कर्मचारियों सहित अधिशासी अधिकारी के साथ अभद्रता की व गाली गलौच किया व शासकीय कार्य में बाधा डालने पर नगर पालिका परिषद की ओर से कोतवाली में संजय टम्टा व अन्य के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट आवश्यक विधिक कार्रवाई करने हेतु दी गयी।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी की ओर से कोतवाली में दी गयी प्रथम सूचना रिपोर्ट में अवगत कराया गया कि 20जून 2026 की रात्रि को नगर पालिका परिषद् मसूरी की अतिक्रमण हटाने वाली टीम माल रोड पर विशेष रात्रि पाली में अनाधिकृत पटरी व्यवसोयियों के विरुद्ध एक सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के दौरान जब पालिका की टीम अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन कर रही थी, तभी संजय टम्टा एवं उनके साथ आए कुछ अन्य असामाजिक तत्वों, व्यक्तियों द्वारा न केवल शासकीय कार्य का हिंसक विरोध किया गया, बल्कि ऑन-डयटी पालिका कर्मचारियों के साथ घोर अभद्रता, गाली-गलौज व बदतमीजी की गई। उक्त व्यक्तियों द्वारा कर्मचारियों को गंभीर परिणाम भुगतने की सीधे तौर पर धमकी भी दी गई. जिससे मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हुई। इसके अतिरिक्त, अभियुक्त संजय टम्टा द्वारा पालिका के कर्मचारी रोबीन को मोबाइल फोन पर भी धमकी दी गई कि ईओ साहब तो चले जाएंगे, अध्यक्ष जी भी 5 साल तक ही हैं पर तुम्हें तो यहीं रहना है। इस कृत्य से कर्मचारियों में भारी मानसिक आधात व असूरक्षा की भावना पैदा हो गई है। धमकी की औडियो रिकॉर्डिंग भी साक्ष्य के रूप में मांगे जाने पर उपलब्ध करा दी जाएगी। कर्मचारी रोबिन एवं अमित द्वारा प्रस्तुृत मुल प्रार्थना पत्र इस पत्र के साथ संलग्न है। इस संबंध में ईओ गौरव भसीन ने कहा कि गत रात्रि नगर पालिका मालरोड से अवैध अतिक्रमण के विरोध में कार्रवाई की जिस पर कुछ महिलाओं एवं संजय टम्टा ने नगर पालिका टीम को रोका गया, अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए जब्त सामान ले जा रही गाड़ी को बलपूर्वक रोका गया तथा मालरोड पर पटरी लगाने की धमकी देने के साथ संजय टम्टा ने भी धमकी दी। जिससे कर्मचारियों के आक्रोश है व कोतवाली में नारेबाजी के बाद दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर तहरीर दी गयी है। इस संबंध में कार्यालय अधीक्षक सीपी बडोनी, व संजीव कवि ने कहा कि गत रात्रि नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सहित अतिक्रमण टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया गया व धमकी दी गयी। जब पालिका के सबसे बडे अधिकारी सहित कर्मचारियों के साथ अभद्रता की जायेगी तो यह बर्दास्त नहीं किया जायेगा इससे कर्मचरियों का मनोबल गिरा है व ऐसे में कार्य नहीं कर पायेंगें। इस मौके पर नगर पालिका कार्यालय अधीक्षक सीपी बडोनी, संजीव कवि विरेंद्र बिष्ट, विरेंद्र बुटोला, सहित पालिका के बडी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
