मसूरी। न्यायालय जे0एम0 मसूरी से प्राप्त गैर जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशानुसार व क्षेत्राधिकारी मसूरी के पर्यवेक्षण में कोवताली मसूरी पुलिस टीम ने वा0सं0 68/2025 ,69/2025 धारा- 138 एनआई एक्ट में फरार चल रहे वांछित वारंटी सतीश पुत्र अमर सिंह नि0 6/1 सिल्ला पोस्ट ऑफिस सरोना जनपद देहरादून उम्र-28 को पिक्चर पैलेस बैरियर के पास से गिरफ्तार किया गया जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वांरटी अभियुक्त का नाम सतीश पुत्र अमर सिंह नि0 6/1 सिल्ला पोस्ट ऑफिस सरोना जनपद देहरादून उम्र-28 है। पुलिस टीम में अ0उ0नि0 गोपाल सिंह चौहान व कांस्टेबल अमित डबराल थे।
