मसूरी। मसूरी प्रेस क्लब ने पहली बार मसूरी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी से शहर की समस्याओं पर सवाल किए, जिसका उन्होंने बखूबी उत्तर दिए व मसूरी प्रेस क्लब की इस पहल का स्वागत व सराहना की व कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से नगर पालिका को अपनी कमियों के बारे में पता चलता है, जिसका जनहित में समाधान करने का प्रयास किया जाता है। उन्होने कहा कि चुनौतियां कई है, कई लोग नाराज भी रहते हैं लेकिन शहर की व्यवस्थाओं में सुधार लाने के प्रयास पर कोई समझौता नहीं किया जायेगा। वहं उन्होंने कहा कि जो लोग विकास कार्यों पर राजनीति कर रहे है, यह शहर हित में नहीं है उन्हंे राजनीति करने के कई मंच है जंहा उन्हें जबाव दिया जायेगा।
मसूरी प्रेस क्लब के तत्वाधाम में आयोजित मसूरी संवाद कार्यक्रम में मसूरी की पहली महिला अध्यक्ष मीरा सकलानी ने पत्रकारों के सवालों के उत्तर दिए। उन्होेंने यातायात बाधित होने व लंढौर में जाम की समस्या पर कहा कि इसके लिए स्थानीय लोग दोषी है, लंढौर के लोगों को खुद समझना चाहिए कि अगर वह सड़कों पर वाहन खडे करेंगे तो पर्यटक अपने वाहन कहां खडे करेगा। लंढौर वालों को पार्किग भी दी गयी लेकिन उन्होंने उसके बावजूद दुकानों के आगे वाहन लगाने बंद नहीं किए। स्वास्थ्य संबंधी सवाल पर उन्होेने कहा कि पहले पालिका की कई डिस्पेंसरियां है, लेकिन बाद में बंद कर दी गयी, लेकिन पालिका का प्रयास है कि शीघ्र सेंटमेरी अस्पताल को खोला जायेगा। उन्होंने कहा कि राजनीति करने के अनेक मंच है लेकिन शहर हित में राजनीति नहीं करनी चाहिए। गर्ग डिस्पेंसरी का मामला कोर्ट में है। उन्होंने पालिका की कार्य प्रणाली के सवाल पर कहा कि पालिका की कार्यप्रणाली को बदलने में लंबा समय लगेगा, क्यों कि उनकी आदतें बदलने में समय लगेगा। लेकिन एक वर्ष के कार्यकाल में वह समझ गये है कि अब तो कार्य करना ही पडेगा, कुछ तो घर बैठ कर ही वेतन ले रहे हैं, उन्हें कार्य करना पडेगा, मसूरी के विकास व ट्रिपल इंजन की सरकार के बाद कार्य न होने के सवाल पर कहा कि उन्होंने स्वीकार किया कि ट्रिपल इंजन की सरकार है उसी के कारण कैमल बैक रोड के सौंदर्यीकरण के लिए बड़ा बजट स्वीकृत किया गया है, लेकिन पिछली बोर्ड के कार्य धरातल पर नहीं आये व उन कार्याें को करना पड़ रहा है जो सड़कें पालिका के अधीन है उन पर शीघ्र कार्य किया जायेगा व एक पार्किग इसी वर्ष बनेगी। उन्होंने कहाकि वह वोट बैंक की राजनीति नहीं करती, वहीं मालरोड से पटरी हटाने में भी ट्रिपल इंजन के कारण ही संभव हुआ है। मसूरी में पालिका की संपत्तियों पर हो रहे अवैध कब्जो व सीमांकन करने के सवाल पर कहा कि पालिका की 70 प्रतिशत भूमि सुरक्षित है वहीं एक कमेटी का गठन किया है जो पहले पालिका की संपत्तियों का 15 दिनों में सीमाकन का कार्य शुरू करेगी, उसके बाद कब्जो को हटाने की कार्रवाई करेगी,

स्वच्छता के सवाल पर उन्होंने कहा कि मालरोड के दुकानदार को अपने सामने की जिम्मेदारी स्वयं लेनी होगी, ताकि कूड़ा इधर उधर न फेंकें, व अपना कूडा अपने डस्टबिन में रखें, इसमें सहयोग करने की जरूरत है। कुछ कमियां है उसे दूर किया जायेगा, प्रतिबंधित समय में वाहनों के चलने, वाहन पार्क करने व निर्माण कार्यो की गुणवत्ता के सवाल पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि कुछ दुपहिया प्रतिबंधित समय से पहले ही मालरोड पर रहते है, लेकिन इस पर अंकुश लगाना पुलिस का कार्य है हालांकि पालिका ने कुछ कर्मचारी रखे है ताकि व्यवस्था बनायी जा सके लेकिन चालान की पावर पुलिस को है, वहीं बैरियर पर ऑनलाइन की व्यवस्था की गयी है ताकि वाहनो की कतारे न लगे। वहीं मालरोड पर स्थानीय लोगों के घर है, नौकरीपेशा व स्कूल के बच्चों को घर जाना होता है उनको जाने दिया जाता है वहीं टैक्सियां बंद की तो होटल वालों ने विरोध किया इस पर कहा कि होटल अपने वाहन भेज पर्यटकों को बैरियर से पिक कर सकते हैं। जहां तक निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल है तो पालिका इस पर नजर रखती है जहां कार्य ठीक नहीं है उनके कार्य रोके गये है, पेपेंट रोकी गयी है। कैमल बैक पर मलवा डालने के सवाल पर कहा कि इसके लिए वन विभाग को लिखा गया है वहंी पालिका ने बैरियर पर निर्देश दिए है कि मलवे के वाहन या निर्माण सामग्री के वाहन रात को अंदर न जाये। जाम के कारण एंबुलेंस फंसने पर कहा कि यह संमस्या गंभीर है इस पर लगातार विचार किया जा रहा है। मालरोड पर पटरी हटाने व उसके स्थान पर वाहनों के खडा होने पर उन्होंने कहा कि जहां पटरी लगती थी वहां पर बैरिकेट लगाये है उसके साथ ही जहां वाहन खडे हो रहे है उस पर सख्ती की जा रही है, मालरोड की सुंदरता से कोई समझौता नहीं किया जायेगा, इसके लिए प्लान बनाया है। वही पटरी व्यवसायी कोर्ट गये है जो निर्णय होगा उसका सम्मान किया जायेगा, लेकिन जो लोग इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं वह अपना धंधा कर रहे है कोई गोल्फकार्ट चला रहा है कई के पास पालिका के आवास है इससे लगता है कि इसमें राजनीति की जा रही है। लढौर रोड बनाये जाने पर श्रेय के सवाल पर कहा कि शहर में कार्य होना चाहिए श्रेय कोई भी ले लेकिन लंढौर का यह कार्य वहां की जनता के साथ बात कर किया था ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिले, यह कार्य जनहित में बहुत जरूरी है, वहीं कुछ नेताओं ने पहले कुछ कहा व रोड बनाये जाने के कार्य पर अब कुछ और कर रहे है, ऐसी राजनीति नहीं होनी चाहिए, पालिका द्वारा मालरोड व यातायात व्यवस्था में लगाये गये कर्मचारियों के व्यवहार व आवारा पशुओं के सवाल पर कहा कि जो लोग व्यवस्था बनाने के लिए लगाये गये है उनको पुलिस से काउंसलिग करायी गयी उसके बाद भी अगर वह अच्छा व्यवहार कर रहे है तो उन्हें समझाया जायेगा, हो सकता है कि वह गलत कर रहे है उन्हें सुधारा जायेगा, आवारा पशुओं पर कहा कि पालिका लगातार आवारा पशुओं को देहरादून गौशाला भेजती है लेकिन उसके बाद उतने ही यहंा लोग आवारा पशु छोड देते है यह बड़ी समस्या है, वहीं कुत्तो के लिए मखडेती में एबीसी सेंटर बना रहे है। भिलाडू स्टेडियम पर कहा कि दो राउंड की बैठक हो चुकी है व नये जिलाधिकारी से भी बैठक की व शीघ्र ही यह कार्य शुरू किया जायेगा, लाइब्रेरी में शाम को व्यवस्था बिगडने पर कहा कि रिक्शा स्टैण्ड पर स्कूटियां अधिकतर स्थानीय लोगों की होती है इसके लिए व्यापारियों व स्थानीय लोगों को इसे सुधारना होगा, मसूरी के पूर्व चैयरमैनों व शहीदों के नाम पर कुछ करने के बारे में कहा कि पालिका एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगी जिसमें शहर के विकास में योगदान देने वालों के नाम पर किया जायेगा व उनके नाम से लिंक रोड़ो के नाम से उन रोडों का नाम रखा जायेगा, जिसे दो सितंबर से पहले कर दिया जायेगा। चुनावी घोषणा पत्र में लंढौर को हेरिटेज बाजार बनाने, घंटाघर का सौदर्यीकरण, लंढौर की सपत्तियों को फ्रीहोल्ड करने के सवाल पर कहा कि अभी एक साल हुआ है ऐसे में पांच साल का कार्य एक साल में नही हो सकता लेकिन जो घोषणा पत्र में कहा गया है उसे पूरा किया जायेगा। लंढौर बाजार व साउथ रोड से पहले अतिक्रमण हटाना होगा, लंढौर भूधसाव के कार्य करने के बाद इस पर कार्य किया जायेगा, वरिष्ठ नागरिकों व राज्य आंदोलन कारियों को हाउस टैक्स में छूट दी जायेगी इसमें छह माह का समय लगेगा। एमपीजी कालेज के प्रांतीय करण पर कहा कि इस संबध में शिक्षामंत्री व अधिकारियों से बैठक की जा चुकी है, शीघ्र इस दिशा में कार्य होगा, वहीं गत बोर्ड के घोटालो पर कहा कि शीघ्र ही इस पर भी कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनील सिलवाल ने कहा कि मसूरी प्रेस क्लब की यह पहल शहर के विकास व समस्याओं के समाधान के लिए सार्थक सिद्ध होगा, इसका उददेश्य शहर के विकास, कार्यप्रणाली में सुधार व चुनौतियों के साथ योगदान से जनता को जानकारी देना है आने वाले समय में अन्य अधिकारयों, विभागीय अधिकारियों के साथ ही इस तरह का मसूरी संवाद कार्यक्रम हर माह आयोजित किया जायेगा। इस मौके पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी का शॉल व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर महासचिव सूरत सिंह रावत, बिजेंद्र पुंडीर, शूरवीर भंडारी, हरीश कालरा, दीपक रावत, तान्या सैली, मोहसिन तन्हा, नरेश नौटियाल, धमेंद्र सिंह, अजीत कुमार,सुमित कंसल, शिव अरोड़ा, मोहन कैंतुरा आदि मौजूद रहे।
