महिला अग्रवाल प्रकोष्ठ करवा चौथ कार्यक्रम दीपाली व शिवालि तीज क्वीन बनी। 

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

मसूरी। अग्रवाल महासभा महिला प्रकोष्ठ, मसूरी ने करवा चौथ के पावन अवसर पर एक भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाएं सजधज कर आयी व विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया व जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में तीज क्वीन प्रतियोगिता भी रखी गयी जिसमें दीपाली अग्रवाल और शिवालि गर्ग तीज क्वीन बनी।
करवा चौथ कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों और पूजा-अर्चना के साथ हुई। उत्सव के दौरान महिलाओं के लिए पारंपरिक परिधान जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा सोनल अग्रवाल ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य कामकाजी और गृहणी महिलाओं को एक मंच पर लाना और अपनी समृद्ध संस्कृति व परंपराओं को संजोए रखना है। उन्होंने कहा कि सामूहिक रूप से त्योहार मनाने से समाज में आपसी प्रेम, तालमेल और एकजुटता बढ़ती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन की सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी महिलाओं ने शिरकत की, जिससे पूरा माहौल उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया। तीज क्वीन दीपाली अग्रवाल और शिवालि गर्ग रही। कार्यक्रम के अंत में सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर अध्यक्षा सोनल अग्रवाल, सचिव सारिका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिखा गोयल, सुनीता गोयल, मंजू अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल, सरिता गोयल, आभा अग्रवाल, मीना गोयल, श्वेता जिंदल, सुरभि गुप्ता, उपमा गुप्ता, श्वेता गोयल, मनीषी सिंगल, आशा गुप्ता, प्रभा अग्रवाल सहित भारी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया।