झूलाघर पर लगे रेंजर झूले को सुरक्षा की दृष्टि से सील किया।

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

मसूरी। नगर पालिका परिषद ने झूलाघर स्थित रेंजर झूले को सुरक्षा की दृष्टि से सील किया गया। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि झूलाघर पर लगे रेंजर झूले के स्वामी को नोटिस दिया गया था कि वह पैसे जमा करवाये व झूले के संचालन के सुरक्षा दस्तावेज करे। लेकिन उन्होंने न ही नोटिस का जबाव दिया न ही ंपैसे जमा करवाये जिस पर अग्रिम आदेश तक झूले को सील कर दिया गया है।
पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने कहा कि रेंजर झूला चलाने के लिए हर वर्ष परमिशन लेनी होती है व उससे पहले आईआईटी रूड़की से सेफ रनिंग सर्टिफिकेट लेना होता है व उसके बाद उसका संचालन किया जाता है। लेकिन झूला स्वामी ने वर्ष 2023 के बाद से सेफ रनिंग सर्टिफिकेट नहीं बनवाया और न ही नोटिस का जबाव दिया व नगर पालिका में पैसे भी जमा नहीं करवाये। ऐसे में अगर कभी दुर्घटना हो सकती है। जिस पर सुरक्षा को ध्यान में रख कर झूले को अग्रिम आदेश तक सील किया गया।