गामा ने कहा टिकट मिला तो मसूरी से चुनाव लडेगे, मिल रहा जनता का आशीर्वाद।

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

 

मसूरी। देहरादून के पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा ने मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जनसंपर्क किया व जनता की समस्याओं को सुना व कहा कि भाजपा लोकतात्रिक पार्टी है इसमें किसी व्यक्ति विशेष का कोई अधिकार नहीं है पार्टी जिसको टिकट देगी सभी कार्यकर्ता उसे जितायेंगे, अगर उन्हें मसूरी से टिकट दिया तो गणेश जोशी उन्हें जिताने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हे लगातार जनता से आशीर्वाद मिल रहा है सोशल मीडिया पर सहयोग कर रहे है व फोन करके बधाई दे रहे है व कह रहे है कि वह चुनाव लडे। उन्होंने कहा कि समय आने पर सब ठीक होगा व उन्हें टिकट मिलेगा व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी व पार्टी जिताउ प्रत्याशी को टिकट देगी। भाजपा ने वर्ष 2018 में मेयर का टिकट सुनील उनियाल गामा को दिया, 2027 में सौरभ को टिकट मिला उन्हें भी ऐतिहासिक जीत दिलायी, व 2027 में पार्टी सुनील उनियाल को टिकट देगी तो गणेश जोशी ऐतिहासिक जीत दिलायेगी। भाजपा किसी व्यक्ति विशेष के कार्यकर्ता नहीं बल्कि भाजपा के कार्यकर्ता है, जिसे टिकट मिलेगा पार्टी कार्यकर्ता उसे जितायेगी। वहीं कहा कि मेरी इच्छा है कि भाजपा मसूरी विधानसभा से टिकट दे। उन्हांने कहा कि मसूरी विधानसभा में 80 हजार से अधिक मतदाता नगर निगम के है उसके साथ ही कैंट क्षेत्र के मतदाता है, मसूरी में मतदाता कम है लेकिन उन्हें मसूरी से पूरा समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि गणेश जोशी को पार्टी ने टिकट दिया कार्यकर्ताओं ने उन्हें जिताया, मुझे मेयर का टिकट दिया मुझे जिताया, व 2027 में जिसे टिकट मिलेगा वह जीतेगा मसूरी सीट भाजपा की है व आगे भी रहेगी। उन्होंने कहाकि पिछले दिनों जहां भी चुनाव हुए भाजपा जीती व कांग्रेस का लगभग सफाया हो चुका है, उत्तराखंड की सरकार इस बार भी बनेगी। उन्होंने गणेश जोशी पर भ्रष्टाचार के आरोपो पर कहा कि राजनीति में आरोप लगते रहते है, लेकिन यह पार्टी को देखना है कि किसको टिकट देना है।