मसूरी – भाजपा स्थापना दिवस के तहत सेवा सप्ताह के अंतर्गत दिव्यांग जन सहायता शिविर में 188 से अधिक दिव्यांग जनों को व्हीलचेयर, चश्मे, बैसाखी, छड़ी, कान सुनने की मशीन वितरित किए गए।

शहर के महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कालेज के सभागार में राष्ट्रीय दृष्टि बाधितार्थ संस्थान के सहयोग से आयोजित दिव्यांग जन सहायता शिविर में प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी ने बतौर मुख्य अतिथि 188 से अधिक दिव्यांगों को दिव्यांग उपकरण वितरित किए। जिसमें 112 चश्में, 46 कान सुनने की मशीन, तीन व्हील चेयर, 6 छड़ी व दो बैशाखी वितरित किए। इस मौके पर प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा 6 अप्रैल को अपना स्थापना दिवस मनाती है जिसे 20 तारीख तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस भी की है और आज के दिन दिव्यांग जनों को अनेकों उनके लिए जरूरी उपकरण वितरित किये जा रहे हैं। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जहां जन जन की सेवा कर रहे हैं वहीं अन्य दल अपने स्थापना दिवस को जश्न के तौर पर मनाते हैं। भारतीय जनता पार्टी अंतिम व्यक्ति तक विकास की लहर पहुंचा रही है वही पूरे देश में भाजपा के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लगातार लोगों के बीच जाकर सेवा भाव से कार्य कर रहे हैं और दिव्यांग जनों के लिए जगह जगह कैंप लगाए जा रहे हैं ताकि उनको सुविधाएं मिल सके। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि भाजपा ने स्थापना दिवस पर पूरे सप्ताह जन सेवा के कार्य किए इसी के तहत विकलांगों को उपकरण वितरित किए गये। उन्होंने मंत्री गणेश जोशी से मांग की कि कंपनी बाग का नाम बदल कर अटल पार्क रखा जाय व वहां उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाय। वहीं नगर पालिका टाउन हाल का नाम पूर्व पालिकाध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा के नाम पर रखा जाय। ताकि उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सके। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता मदन मोहन शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन अमित भटट ने किया। इस मौके पर भाजपा महामंत्री कुशाल राणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, पुष्पा पडियार, अनीता सक्सेना, दिनेश बडोनी, सतीश ढौडियाल, अरविंद सेमवाल, जसोदा शर्मा, अमित पंवार, कमल शर्मा, मनोज रेंगवाल, शाहित मंसूर,राकेश ठाकुर, राजश्री रावत, सहित एनआईवीएच के सदस्य डॉ. जगदीश लखेड़ा, भूपेंद्र राणा, परमिल चौधरी, भास्कर, आमोद सिंह, प्रवीन भटट, डा. सूर्य प्रकाश भटट, डा. आकाश कुमार मौजूद रहे।

Khám phá thế giới giải trí không giới hạn tại slot365 . Từ slot cổ điển đến video slots hiện đại, tất cả đều có tỷ lệ hoàn trả cực cao. TONY04-08