बंगशील में आयोजित रामलीला में रावण के अधर्म को समाप्त करने के लिए युद्ध की घोषणा की। 

मसूरी। धर्म व अधर्म के बीच विजय पताका फहराने को लेकर प्रभु राम की सेना के शूरवीरों ने लंका पर चढ़ाई की। बंगशील देवलसारी में आयोजित रामलीला के 12 वें दिन कलाकारों के सुंदर मंचन व लोक गायक शेर सिंह डोगरा व बिहारी लाल के मनमोहक भजन गीत ने खासा समा बांधे रखा, राम लीला […]

Continue Reading

कैंपटी रोपवे पर मॉक ड्रिल कर व्यवस्थाओं को परखा गया। 

मसूरी। धनोल्टी प्रशासन ने केम्पटी रोपवे में एक रोपवे रेस्क्यू मॉक ड्रिल आयोजित किया, जिसमें दो पीड़ितों को रेस्क्यू किया गया। इनमें से एक पीड़ित अचेत अवस्था में पाया गया, जिसे एम्बुलेंस के माध्यम से पीएचसी केम्पटी भेजा गया, जबकि दूसरे पीड़ित की मौके पर ही डॉक्टरों द्वारा जांच कर आवश्यक उपचार प्रदान किया गया। […]

Continue Reading

आईटीबीपी ने राष्ट्रगीत के 150 साल पूरे होने पर सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। 

मसूरी। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल अकादमी में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बल के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों व जवानों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अकादमी के उपनिदेशक डीआईजी निशिथ चंद्र मौजूद रहे। उन्हांने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 […]

Continue Reading

रजत जयंती कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में देहरादून आने का आहवान

मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल की बैठक में राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती को पूरे उत्साह से मनाने के साथ ही आगामी 9 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने का कार्यकर्ताओं का आहवान किया गया। कुलडी स्थित एक रेस्टोरेंट के सभागार में आायोजित भाजपा मसूरी मंडल की बैठक में मंडल अध्यक्ष रजत […]

Continue Reading

नगर पालिका राज्य स्थापना दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम करेगी, 8 को रैली व 9 को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

मसूरी। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जंयती पर्यटन नगरी में भी पूरे उत्साह व उल्लास के साथ मनायी जायेगी। इस मौके पर नगर पालिका परिषद पूरे शहर के मुख्य चौक चौराहों व ऐतिहासिक भवनों पर प्रकाश करेगी वहीं शहीद स्थल व टाउनहाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम व रमछोल का आयोजन किया जायेगा वहीं आठ नवंबर को […]

Continue Reading

उपजिला चिकित्सालय में आस संस्था की ओर से 25 टीबी रोगियों को पोषाहार वितरित किया गया। 

मसूरी। उप जिला चिकित्सालय के सभागार में आस संस्था के तत्वाधान में टीबी रोगियों को पोषाहार वितरित किया गया। वहीं रोगियों को जरूरी जानकारी दी गयी। इस मौके पर रोगियों की उंचाई, वजन भी नापा गया व परामर्श के साथ साथ एसटीएस देहरादून ने दवाई वितरित की। उप जिला चिकित्सालय में टीबी रोगियों को पोषाहार […]

Continue Reading

बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, पिता की मृत्यु पुत्र घायल। 

मसूरी। मसूरी देहरादन मार्ग पर मसूरी आते समय पिता व पुत्र की बाइक  अनियंत्रित हो कर गलोगी धार के समीप गहरी खाई में जा गिरी सूचना पर पुलिस, फायर व देहरादून से एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची व स्थानीय लोगों की मदद से घायल व मृतक को निकाला गया जिसमें सवार एक की […]

Continue Reading

23 नवबंर को होगी पदमश्री टॉम आल्टर को समर्पित अल्ट्रा मैराथन। 

मसूरी। मसूरी में पहली बार 23 नवंबर को आयोजित होने वाली मसूरी अल्ट्रा मैराथन पर आयोजकों की ओर से नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी को आमंत्रण दिया गया, जिसमें उन्होंने पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। यह मैराथन मसूरी निवासी सिने अभिनेता पदमश्री टाम आल्टर को समर्पित की गयी है वहीं राज्य निर्माण रजत जयंती, उत्तराखंड […]

Continue Reading

मसूरी आंदोलन की प्रमुख धरती, यहीं पर मिले सम्मान, धरना व ज्ञापन देकर विरोध जताया। 

मसूरी। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी संगठन ने मसूरी के राज्य आंदोलनकारियों को राज्य स्थापना की रजत जंयती पर देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम का विरोध किया व कहाकि मसूरी राज्य आंदोलन का प्रमुख केंद्र रहा है व यहां पर शहादतें हुई है, इसलिए मसूरी में ही सम्मान समारोह आयोजित किया जाय, अन्यथा नौ नवंबर […]

Continue Reading

गुरू नानक देव का प्रकाश पर्व पूरे उत्साह से मनाया गया,

मसूरी। गुरू नानक देव जी का प्रकाश पर्व पर्यटन नगरी में पूरे उल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरूद्वारों में अखंड पाठ, शबद कीर्तन व व्याख्यान का आयोजन किया गया व अंत में अटूट लंगर का आयोजन किया गया वहीं शाम को आतिशबाजी की गयी। गुरू नानक देव जी का प्रकाश […]

Continue Reading