भाकपा मसूरी शाखा ने गिरधर पंडित की मृत्यु पर शोक सभाकर श्रद्धांजलि दी।

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

मसूरी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मसूरी शाखा की बैठक में पार्टी के प्रदेश सह सचिव लेखक, शिक्षक साहित्यविद कामरेड गिरधर पंडित के निधन पर शोक व्यक्त किया गया व पार्टी व आम जनता के लिए किए गये संघर्षों को याद किया गया।
भाकपा कार्यालय में आयोजित शोक सभा बैठक में भाकपा के जिला सचिव कामरेड आरपी बडोनी ने कहा कि कामरेड गिरधर पंडित ने उत्तराखंड के निवासियों के हितो, मजदूर हितों के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया व कई जनानदोलनों का नेतृत्व किया। उन्होंने देव प्रयाग, टिहरी, देहरादून, उत्तरकाशी, पौडी, आदि जनपदों में उत्तराखंड आंदोलन में सक्रिय भागीदारी देकर आंदोलन किए। मसूरी शाखा सचिव कामरेड असलम खान ने कहा कि उन्होंने जनहित व मजदूर हितों सहित समाज के दबे कुचले लोगों के लिए पूरे जीवन भर संघर्ष किया वहीं पार्टी को नई दिशा दी। पूर्व सचिव देवी गोदियाल ने उनके संघर्षों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जहां श्रमिक हितों के लिए पूरा जीवन लगाया वहीं उत्तराखंड राज्य आंदोलन में अपनी संक्रिय भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें हमेशा याद रखा जायेगा। वह महान शिक्षक, एवं लेखक के साथ ही पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे, जिन्होंने पार्टी को नई गति देने का काम किया। बैठक में दो मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दी गयी। इस मौके पर जिला सचिव आरपी बडोनी, शाखा सचिव असलम खान, देवी गोदियाल, राजेश शर्मा, पूरन नेगी, दिनेश उनियाल, सुनील उनियाल, अनवर खान, फहीम आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।