मसूरी। एनएच 707ए टिहरी बाईपास रोड पर नगर पालिका के कूड़ा डंपिंग स्टेशन में लगातार कूड़ा न उठाये जाने से बढ रही गंदगी व दुर्गधं से क्षेत्र की जनता परेशान है व लोगों का जीना दूभर हो गया है। वहीं क्षेत्रीय सभासद बबीता मल्ल सहित सभासद सचिन गुहेर, गौरव गुप्ता, नरेश प्रताप मल्ल ने पालिका व कार्यदायी संस्था लॉर्ड शिवा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है व क्षेत्रवासियों की समस्या के समाधान के लिए आईडीएच डंपिंगजोन में धरना दिया।
टिहरी बाईपास रोड पर पालिका के कूड़ा डंपिग जोन में कूड़ा न उठाये जाने से लगातार गंदगी बढ रही है व क्षेत्र के निवासी दुर्गध से परेशान है व आने जाने वालों को भी इस क्षेत्र से गुजरना भारी पड़ रहा है लोग नाक मुंह बंद कर यहां से गुजरते है। इस संबंध में स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से कूड़ा नहीं उठ रहा है जिससे लगातार गंदगी बढ रही है व दुर्गध से परेशानी होने के साथ बच्चे बीमार हो रहे है। जिसके विरोध में पालिका सभासद बबीता मल्ल के नेतृत्व में लोगों ने धरना दिया। धरने का समर्थन करने पहुंचे सचिन गुहेर ने कहा कि यह पालिका प्रशासन की कमी है अधिशासी अधिकारी देहरादून कम रहे व मौके पर रहे तो समस्या इतनी नहीं बढेगी। यहां पर गीला कूड़ा भी बिक रहा है, जो लूट है, गौरव गुप्ता ने कहा कि अगर सीधी उंगली से घी न निकले तो टेढी करनी होती है, इनकी समस्या जायज है, इस क्षेत्र में रहना कठिन है कूड़ा सड़ रहा है, यहां रहने वाले लोग दया के पात्र बन गये है। नगर पालिका ने जिस संस्था लार्ड शिवा को कार्य दिया वह पूरी तरह से फेल है पुरानी संस्था कीन का कार्य सही था। लार्ड शिवा कंपनी का टेडर निरस्त कर किसी अच्छी संस्था को यह कार्य देना चाहिए। इस मौके पर नरेश प्रताप मल्ल ने कहा कि यहां के लोग खासे परेशान है बीमारी बढ रही है क्षेत्र वासियों के लगातार फोन आते है कि कुछ करो लेकिन पालिका सुनती नहीं है, जिस पर धरना दिया गया। वहीं बॉयो मेथिन प्लाांट खराब है तो पैसा पालिका क्यो लगा रही है व कहा जा रहा है कि यह आपदा में खराब हुआ है। पालिका में सरकारी धन का दुरूपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस कूड़ की दुर्गघ लंढौर तक जा रही है व पालिका के सभासद लगातार पालिका की कार्य प्रणाली से नाराज है। कार्यदायी संस्था लोगों को हटा रही है व बाहरी कर्मचारियों को ला रही है। पालिकाध्यक्ष व ईओ सुनने को तैयार नहीं है केवल आश्वासन देते है। इस संबंध में मौके से नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को फोन किया गया तो उन्होंने आश्वासन दिया कि तीन दिनों में कूड़ा उठ जायेगा व जो समस्या है उसका समाधान हो जायेगा जिसके बाद धरना समाप्त किया गया। धरना देने वालों में क्षेत्रीय सभासद बबीता मल्ल, सचिन गुहेर, गौरव गुप्ता, नरेश प्रताप मल्ल सहित स्थानीय निवासी महिलाएं मौजूद रही।

